Apple का नया iPhone 17e फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें A19 चिपसेट, डायनामिक आइलैंड, 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और 4000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी संभावित कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच बताई जा रही है।
iPhone 17e Launch Update: Apple अगले साल की शुरुआत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन फरवरी 2026 में बाजार में दस्तक दे सकता है। इसमें iPhone 17 सीरीज वाला A19 प्रोसेसर, डायनामिक आइलैंड, 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और 4000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह फोन उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है जो कम कीमत में प्रीमियम iPhone फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दमदार प्रोसेसर और नया डिजाइन
लीक्स के मुताबिक, iPhone 17e में सबसे बड़ा अपग्रेड इसके प्रोसेसर के रूप में देखने को मिल सकता है। Apple इसमें iPhone 17 सीरीज वाला A19 चिपसेट दे सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स को कम कीमत में ही दमदार गेमिंग, बेहतर परफॉर्मेंस और AI आधारित फीचर्स का अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में Apple की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज अपनाई जा सकती है और इसमें डायनामिक आइलैंड मिलने की भी पूरी संभावना है।

कैमरा और डिस्प्ले में भी बड़ा बदलाव
कैमरा को लेकर भी कंपनी इस बार कोई समझौता नहीं करना चाहती। लीक के अनुसार, iPhone 17e में 17 सीरीज की तरह फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा मिल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का OLED पैनल दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा या फिर 60Hz तक ही सीमित रहेगा।
बैटरी और कनेक्टिविटी
लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone 17e में C1 मॉडम और N1 वायरलेस चिप दी जा सकती है, जिससे बेहतर नेटवर्क स्टेबिलिटी और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में अच्छी मानी जा रही है।
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
iPhone 16e को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि iPhone 17e भी फरवरी 2026 में बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, Apple की ओर से अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।













