फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) का आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ (Shararat Song) इन दिनों सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में खूब चर्चा में है। इस गाने में टीवी और वेब की लोकप्रिय अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स और एनर्जी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: धुरंधर फिल्म का गाना शरारत इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस आइटम सॉन्ग में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान की एनर्जी और दमदार डांस मूव्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ समय पहले गाने के कोरियोग्राफर ने खुलासा किया था कि शरारत के लिए पहले तमन्ना भाटिया का नाम सुझाया गया था, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें कास्ट न करते हुए क्रिस्टल और आयशा को फाइनल किया।
अब हालिया इंटरव्यू में क्रिस्टल डिसूजा ने इस रिप्लेसमेंट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने बिना किसी बैकग्राउंड के इस गाने का हिस्सा बनने पर फोकस किया।
‘शरारत’ गाने को लेकर क्यों मचा है शोर
धुरंधर के गाने ‘शरारत’ को हाल ही में रिलीज किया गया, जिसके बाद से यह गाना ट्रेंड कर रहा है। गाने की कोरियोग्राफी, म्यूजिक और परफॉर्मेंस को खासा पसंद किया जा रहा है। कुछ समय पहले गाने के कोरियोग्राफर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शुरुआत में इस आइटम नंबर के लिए तमन्ना भाटिया का नाम प्रस्तावित किया गया था।
हालांकि, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने बाद में तमन्ना की जगह क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान को कास्ट करने का फैसला लिया। इस फैसले ने फैंस के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया।

तमन्ना को रिप्लेस किए जाने पर क्रिस्टल का बयान
एक हालिया इंटरव्यू में क्रिस्टल डिसूजा ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि गाने के लिए पहले तमन्ना भाटिया को अप्रोच किया गया था। क्रिस्टल ने कहा,
'मुझे इन सब बातों के बारे में कुछ भी नहीं पता था। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि तमन्ना बेहद खूबसूरत हैं और एक शानदार परफॉर्मर हैं। वह जो भी करती हैं, उसमें कमाल कर देती हैं। उन्हें और भी पावर मिले।'
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि यह गाना उनकी और आयशा खान की किस्मत में लिखा था। आप जानते हैं, जो किसी की किस्मत में होता है, वही उसे मिलता है। मुझे लगता है कि यह गाना मेरे लिए और आयशा के लिए बना था, और हमें यह मौका मिला।
तमन्ना भाटिया की जमकर तारीफ
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने बयान में तमन्ना भाटिया की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने माना कि अगर तमन्ना इस गाने का हिस्सा होतीं, तो वह इसमें अपना अलग ही चार्म लेकर आतीं। क्रिस्टल ने कहा,
'हो सकता है कि वह इस गाने में अपना जादू बिखेर देतीं। उनका एक अलग औरा और स्टार पावर है, जो हर प्रोजेक्ट को खास बना देता है। मुझे हर उस महिला पर गर्व है जो अपने काम में आगे बढ़ रही है। मैं चाहती हूं कि महिलाएं एक-दूसरे को सपोर्ट करें और साथ मिलकर आगे बढ़ें।'
‘शरारत’ गाने के कोरियोग्राफर के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर का फोकस इस आइटम नंबर के जरिए फिल्म की कहानी और उस सीन के तनाव को बनाए रखने पर था। उनका मानना था कि तमन्ना भाटिया की स्टार अपील इतनी मजबूत है कि वह पूरे सीक्वेंस की लाइमलाइट अपनी ओर खींच सकती थीं।











