Columbus

दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर? ताऊ बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर? ताऊ बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस मामले पर मीडिया ने सोनम के ताऊजी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से प्रतिक्रिया ली।

Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर खुशियों की संभावनाओं को लेकर मीडिया में चर्चा तेज हो गई है। 2022 में बेटे वायु के जन्म के बाद अब खबरें हैं कि सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बुधवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोनम कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इसका ऐलान कर सकती हैं।

बोनी कपूर का पहला रिएक्शन

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद अमर उजाला ने इस बारे में उनके ताऊ और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से संपर्क किया। बोनी कपूर ने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब तक मैंने कुछ नहीं सुना, इसलिए इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। जब तक मुझे पूरी तरह यकीन न हो जाए, तब तक इस बारे में बात करना ठीक नहीं होगा।

बोनी कपूर के इस बयान से साफ है कि परिवार में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मीडिया में चल रही चर्चाएं केवल अफवाहों तक सीमित हैं।

सोनम की प्रेग्नेंसी की चर्चाओं की वजह

बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि, सोनम कपूर या आनंद आहूजा की ओर से इस खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे फिलहाल यह बात पूरी तरह पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया। सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे वायु की तस्वीरें साझा करती रहती हैं और अनिल कपूर भी अपने नाती के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।अब वायु के जन्म के लगभग तीन साल बाद मीडिया में यह चर्चा शुरू हुई है कि सोनम कपूर फिर से मां बनने वाली हैं।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अपने फैशन लुक, व्यक्तिगत जीवन और परिवार के पलों को फैंस के साथ साझा करती हैं। हालांकि, अब तक किसी पोस्ट या फोटो के जरिए उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की पुष्टि नहीं की है।

Leave a comment