Columbus

Nitanshi Goel South Debut: 'लापता लेडीज' के बाद नितांशी गोयल विजय देवरकोंडा के भाई आनंद संग करेंगी रोमांस

Nitanshi Goel South Debut: 'लापता लेडीज' के बाद नितांशी गोयल विजय देवरकोंडा के भाई आनंद संग करेंगी रोमांस

'लापता लेडीज' से घर-घर में पहचान बनाने वाली उभरती हुई अभिनेत्री नितांशी गोयल अब बड़े पर्दे पर एक और बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक नितांशी जल्द ही तेलुगु स्टार आनंद देवरकोंडा, जो सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के छोटे भाई हैं, के साथ अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म में नजर आएंगी। 

एंटरटेनमेंट: फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल अब एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, नितांशी जल्द ही तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आनंद देवरकोंडा के साथ अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। लंबे समय से फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इस खबर के बाद उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

'लापता लेडीज' से मिली नई पहचान

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल ने साधारण लड़की का किरदार निभाया था। उनकी मासूमियत और स्वाभाविक अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में उनके साथ प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार थे। नितांशी की परफॉर्मेंस ने उन्हें इंडस्ट्री का उभरता सितारा बना दिया और अब उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे हैं।

'फिल्मफेयर' की एक रिपोर्ट के अनुसार नितांशी गोयल अब आनंद देवरकोंडा के साथ एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस फिल्म को सितारा एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है और शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट 2025 की सबसे बड़ी क्रॉस-इंडस्ट्री फिल्मों में से एक होगा। इसका मकसद हिंदी और साउथ सिनेमा के दर्शकों को जोड़कर व्यापक स्तर पर सफलता हासिल करना है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

भव्य सेट और दमदार एंटरटेनमेंट

सूत्रों की मानें तो फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। इसमें दर्शकों को भव्य सेट, आकर्षक म्यूजिक और शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। कहानी फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन यह एक एनर्जेटिक एंटरटेनर होगी जो सभी उम्र के दर्शकों को लुभाने की क्षमता रखती है। नितांशी का करियर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। खबरों के मुताबिक उन्हें एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है।

वह अभय वर्मा के साथ रत्ना सिन्हा की फिल्म में नजर आ सकती हैं, जिसे 'शादी में जरूर आना' के सीक्वल के रूप में पेश किए जाने की चर्चा है। यदि यह डील फाइनल होती है, तो नितांशी का नाम बॉलीवुड की नई उभरती हुई लीडिंग लेडीज़ में शुमार हो जाएगा।

Leave a comment