Forex Watch: भारी गिरावट के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली बढ़ोतरी, सोने का भंडार भी बढ़ा

Forex Watch: भारी गिरावट के बाद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली बढ़ोतरी, सोने का भंडार भी बढ़ा

इस साल के पहले हफ्ते के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Assets) को बड़ा झटका लगा था, जब इसमें $6.80 बिलियन की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, बीते सप्ताह स्थिति में सुधार देखने को मिला है।

Foreign Exchange Reserves: साल 2026 के पहले सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बीते सप्ताह में इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही देश के सोने के भंडार (Gold Reserves) में भी सुधार दर्ज किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में $392 million की मामूली बढ़ोतरी हुई है। 

इसके परिणामस्वरूप देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार अब $687.193 billion हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को देश का भंडार रिकॉर्ड उच्चतम स्तर $704.885 billion तक पहुंच चुका था।

विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा Foreign Currency Assets (FCA) होते हैं। RBI के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह में FCA में फिर $1.124 billion की गिरावट हुई है। इसके एक सप्ताह पहले FCA में $7.622 billion की भारी कमी आई थी। अब देश का FCA भंडार घट कर $550.866 billion रह गया है।

FCA में शामिल विदेशी मुद्रा आस्तियों में अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, ब्रिटिश पौंड और जापानी येन जैसी प्रमुख गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई उतार-चढ़ाव का भी प्रभाव देखा जाता है। इन घट-बढ़ों के कारण कुल विदेशी मुद्रा भंडार में समय-समय पर बदलाव होता रहता है।

SDR और IMF रिजर्व में मामूली गिरावट

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में $1.568 billion की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले एक सप्ताह में सोने के भंडार में $2.058 billion की कमी आई थी। अब देश का सोने का भंडार $112.830 billion तक पहुंच गया है। मौजूदा समय में RBI के पास 880 टन से अधिक सोना सुरक्षित रखा गया है। देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा लगभग 14.7 प्रतिशत है, जो कि भंडार का महत्वपूर्ण घटक है।

भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR) या विशेष आहरण अधिकार में भी मामूली गिरावट देखी गई है। 9 जनवरी को समाप्त सप्ताह में SDR में $39 million की गिरावट हुई। इससे पहले, SDR में एक सप्ताह में $25 million की कमी आई थी। अब यह घट कर $18.739 billion रह गया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखे भारत के रिजर्व में भी $108 million की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद, देश का IMF रिजर्व घट कर $4.758 billion हो गया है।

साल 2026 की शुरुआत में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $6.80 billion की बड़ी गिरावट आई थी, जो कि आर्थिक और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के प्रभाव को दर्शाती है। इसके बाद बीते सप्ताह मामूली $392 million की वृद्धि ने स्थिति को स्थिर करने का संकेत दिया है।

Leave a comment