अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद से सोना और चांदी लगातार महंगे हो रहे हैं। दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों के दाम बढ़े, जबकि चांदी भी तेज़ी के साथ नए उच्च स्तर पर पहुंची।
Gold-Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण सोना और चांदी दोनों लगातार महंगे हो रहे हैं। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये बढ़ा। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये ऊपर गया। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 660 रुपये और 22 कैरेट सोना 610 रुपये महंगा हो चुका है।
चांदी के भाव में तेजी
चांदी की कीमतें भी दूसरे दिन बढ़ी हैं। दिल्ली में चांदी आज 3,100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,88,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले एक दिन दाम स्थिर थे। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 1,96,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में चांदी 1,88,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
देशभर में Gold Rates
(रुपये/10 ग्राम)

दिल्ली: 22 कैरेट 1,19,760 | 24 कैरेट 1,30,640
मुंबई: 22 कैरेट 1,19,610 | 24 कैरेट 1,30,490
कोलकाता: 22 कैरेट 1,19,610 | 24 कैरेट 1,30,490
चेन्नई: 22 कैरेट 1,20,710 | 24 कैरेट 1,31,680
बेंगलुरु: 22 कैरेट 1,19,610 | 24 कैरेट 1,30,490
हैदराबाद: 22 कैरेट 1,19,610 | 24 कैरेट 1,30,490
लखनऊ: 22 कैरेट 1,19,760 | 24 कैरेट 1,30,640
पटना: 22 कैरेट 1,19,660 | 24 कैरेट 1,30,540
जयपुर: 22 कैरेट 1,19,760 | 24 कैरेट 1,30,640
निवेशकों के लिए संकेत
सोना-चांदी की बढ़ती कीमतें निवेशकों के लिए अहम संकेत दे रही हैं। ब्याज दरों में संभावित बदलाव और वैश्विक आर्थिक स्थिति इन धातुओं के दामों को सीधे प्रभावित कर रही है। शादियों के सीजन में अगर आप ज्वेलरी खरीदने या निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा रुझानों को समझना जरूरी है।
आगे कैसा रहेगा ट्रेंड
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे में शामिल संस्थागत निवेशकों के मुताबिक 2026 तक सोने में मजबूती जारी रह सकती है। 36% निवेशकों का मानना है कि 2026 के अंत तक सोना प्रति औंस 5,000 डॉलर से ऊपर जा सकता है, जबकि एक तिहाई निवेशकों ने 4,500 से 5,000 डॉलर के स्तर का अनुमान लगाया है। 1 दिसंबर को सोने ने छह हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ था, जिसे अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने मजबूत समर्थन दिया।











