हरियाणा के नूंह में छह बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर 1 करोड़ रुपए से अधिक की ज्वेलरी चोरी की। पुलिस CCTV फुटेज और फोरेंसिक सबूतों की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
Haryana: नूंह के पिनगवां कस्बे के मेन बाजार में शनिवार-रविवार की देर रात ज्वेलरी शॉप में छह बदमाश घुस गए। घटना रात करीब 3 बजे हुई। दुकान के मालिक हरिओम सोनी शॉप बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब पास के दुकानदारों ने शटर टूटा देखा, उन्होंने हरिओम को सूचित किया।
CCTV फुटेज में दिखा कि बदमाश पतली गली से आए। सभी ने चेहरे पर ब्लैक मास्क और शॉल पहन रखे थे। एक बदमाश के पीठ पर नीले रंग का बैग टंगा था, जिसमें उन्होंने सोने-चांदी की ज्वेलरी रखी। अन्य बदमाश हाथ में हैंड बैग और पिट्ठू बैग लेकर चल रहे थे।
बदमाशों में एक व्यक्ति कंधे पर बंदूक लटकाए हुए था, जबकि पीछे चलने वाले अन्य बदमाश के पास लोहे का पाइप था और उन्होंने हाथ में ग्लव्स पहन रखे थे। चोरी करने के बाद उन्होंने ज्वेलरी गठरियों में बांधकर ले गई।
सोने-चांदी की चोरी का अनुमान
ज्वेलर हरिओम सोनी ने बताया कि शॉप पर काफी कीमती सोने-चांदी की ज्वेलरी और अन्य सामान रखा था। उन्होंने कहा कि चोरी का अनुमानित मूल्य 1 करोड़ रुपए से अधिक है। हरिओम ने बताया कि चोरी हुए सामान की सूची और कुल मूल्य का आकलन किया जा रहा है।

हरिओम ने कहा कि शनिवार की शाम उन्होंने दुकान को लॉक कर घर चले गए। अगले दिन सुबह शटर टूटे देखकर उन्हें गंभीर झटका लगा। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दिया कि छहों बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे।
पुलिस की कार्रवाई
DSP जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को तैनात कर दिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा और लोगों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सीसीटीवी फुटेज में दिखी चोरी की पूरी प्रक्रिया
CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि बदमाश शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे। सभी ने मास्क पहने थे और हथियार लेकर आए थे। चोरी किए गए सामान को गठरियों और बैग में भरकर ले जाते हुए दिखाया गया है। फुटेज से पुलिस को आरोपियों के अंदाज और चोरी की तकनीक का पता चला है।
फुटेज में यह भी देखा गया कि दो बदमाश ज्वेलरी के गठरियों को सिर पर रखकर ले जा रहे थे, जबकि अन्य दो हैंड बैग और पिट्ठू बैग के साथ पीछे चल रहे थे।










