iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के लग्जरी सोने वाले वेरिएंट लॉन्च, कीमत उड़ा देगी होश

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के लग्जरी सोने वाले वेरिएंट लॉन्च, कीमत उड़ा देगी होश

लग्जरी ब्रांड Caviar ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए अपना नया "सीक्रेट लव कलेक्शन" लॉन्च किया है। यह लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन केवल 19 यूनिट में उपलब्ध है और उच्च गुणवत्ता वाले लेदर, गोल्ड-प्लेटेड हाइलाइट्स और अनोखे डिजाइन के साथ आता है। ग्राहक इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

iPhone 17 Pro Caviar: Caviar ने Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए "सीक्रेट लव कलेक्शन" पेश किया है, जो पूरी तरह लिमिटेड-एडिशन है। इस कलेक्शन में हर मॉडल केवल 19 यूनिट में उपलब्ध है और इसमें डीप लेदर, गोल्ड-प्लेटेड हाइलाइट्स और खास डिजाइन शामिल हैं। इसे ग्राहक सीधे कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। Caviar ने कस्टमाइजेशन का विकल्प भी दिया है, जिसमें नाम, लोगो और पसंदीदा डिजाइन एलिमेंट चुनने की सुविधा है, जिससे यह और भी व्यक्तिगत और खास बन जाता है।

लग्जरी और लिमिटेड-एडिशन मॉडल

लग्जरी ब्रांड Caviar ने Apple के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए अपना नया "सीक्रेट लव कलेक्शन" पेश किया है। इस कलेक्शन में हर मॉडल को खास लग्जरी तरीके से तैयार किया गया है और केवल 19 यूनिट ही उपलब्ध हैं। इन आईफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है, लेकिन कीमत इनके आम मॉडल से कई गुना अधिक है।

कीमत और डिजाइन के अनोखे फीचर्स

इस कलेक्शन का प्रमुख मॉडल एमरेल्ड ट्री है, जिसमें डीप ग्रीन लेदर और गोल्ड-प्लेटेड हाइलाइट्स के साथ क्रीमसन एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसका कैरेमल वर्जन कैरेमल लेदर, रेड और व्हाइट एक्सेंट्स के साथ आता है। दोनों की कीमत लगभग 10.43 लाख रुपये है।

इसके अलावा Caviar ने Fleur de Lumiere वर्जन भी लॉन्च किया है, जिसमें सिल्वर कैमिलिया फ्लॉवर, डीप-टोन लेदर, ज्वैलरी इनेमल और 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। यह खास तौर पर महिला यूजर्स के लिए तैयार किया गया है और इसकी कीमत 11.7 लाख रुपये है। कलेक्शन में डांसिंग हार्ट वर्जन भी शामिल है, जो डार्क ब्लू लेदर और गोल्ड-प्लेटेड हार्ट-शेप डिज़ाइन के साथ आता है। इसकी कीमत 9.14 लाख रुपये है।

कस्टमाइजेशन का विकल्प

Caviar अपने ग्राहकों को इन आईफोन को कस्टमाइज करने का भी विकल्प देती है। ग्राहक अपने नाम, लोगो, पसंद का मटीरियल और डिजाइन एलिमेंट चुन सकते हैं। इसके साथ पैकेजिंग भी अपनी मर्जी के अनुसार तैयार कराई जा सकती है। ऑर्डर कंपनी की वेबसाइट से सीधे किया जा सकता है।

Leave a comment