Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म का ट्रेलर कब होगा रिलीज? जानिए पूरी डिटेल

Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म का ट्रेलर कब होगा रिलीज? जानिए पूरी डिटेल

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड और करियर की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ (Jana Nayagan) का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: थलपति विजय के फैंस के लिए इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने वाला है। तमिल सुपरस्टार विजय ने खुद ट्रेलर का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लॉन्च की तारीख और समय भी बताया गया है। पोस्टर में विजय हाथ में बंदूक पकड़े और गुस्से वाले लुक में नजर आ रहे हैं। 

इसके साथ ही बॉबी देओल और मामिता बैजू की झलक भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर यह खबर लोगों के बीच जंगल की आग की तरह फैल रही है। ट्रेलर कब और कितनी बजे देखा जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी भी पोस्टर में साझा की गई है।

‘जना नायकन’ का ट्रेलर कब और कितनी बजे होगा रिलीज?

थलापति विजय ने अपनी 69वीं फिल्म ‘जना नायकन’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम की पुष्टि की है। ट्रेलर 3 जनवरी 2026 को शाम 6:45 बजे रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेलर को एक साथ तीन भाषाओं—तमिल, तेलुगु और हिंदी में लॉन्च किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि #JanaNayaganTrailer, #JanNetaTrailer और #JanaNayakuduTrailer एक साथ रिलीज होंगे। इस मल्टी-लैंग्वेज रिलीज से साफ है कि मेकर्स फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं।

पोस्टर में दिखा दमदार अवतार

रिलीज किए गए पोस्टर में थलापति विजय गुस्से भरे अंदाज में हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फिल्म के पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा होने की ओर इशारा करता है। पोस्टर में बॉबी देओल और मामिता बैजू की झलक भी दिखाई गई है, जिससे यह साफ है कि फिल्म में कई मजबूत किरदार देखने को मिलेंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो चुका है और फैंस इसे विजय के करियर का सबसे पावरफुल अवतार बता रहे हैं। ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के बाद ‘जना नायकन’ को हिंदी में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी ऑडियो के साथ मल्टीप्लेक्स चेन में दिखाई जाएगी, जिससे उत्तर भारत और हिंदी भाषी दर्शकों तक इसकी पहुंच और मजबूत होगी।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

‘जना नायकन’ को लेकर सबसे भावनात्मक पहलू यह है कि यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। सुपरस्टार ने मलेशिया में हुए ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान खुद सिनेमा से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके बाद से यह फिल्म सिर्फ एक एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विजय के फैंस के लिए एक ऐतिहासिक पल बन चुकी है।

फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की उम्मीद है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है, जो उसी दिन रिलीज हो रही है। दो बड़े सितारों की फिल्मों की एक साथ रिलीज को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश मान रहे हैं।

 

Leave a comment