Columbus

Karva Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में लगवाई मेहंदी, लिखवाया पति का असली नाम 'निकोलस'

Karva Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में लगवाई मेहंदी, लिखवाया पति का असली नाम 'निकोलस'

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इस साल भी करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार अपने पति निक जोनस के साथ धूमधाम से मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी तैयारियों की झलकियां साझा की, जिसमें उनके हाथों में पति का नाम लिखी मेहंदी ने खासा ध्यान खींचा।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही अब विदेश में बस चुकी हैं, लेकिन वह आज भी भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों से गहराई से जुड़ी हुई हैं। दीवाली से लेकर होली तक, वह हर भारतीय त्योहार को पूरे उत्साह से मनाती हैं। इसी तरह वह हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ (Karva Chauth) बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करने जा रही हैं।

प्रियंका इस साल भी अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर अपने करवा चौथ की तैयारियों की झलकियां भी साझा की हैं, जिनमें वह पारंपरिक अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने लिखवाया पति का असली नाम 'निकोलस'

प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले अपने हाथों में निक जोनस का असली नाम 'निकोलस' लिखवाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी की फोटो और वीडियो शेयर की, जिसमें वह हाथों में पति का नाम फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस फोटो में उनके दोनों हाथों की मेहंदी की डिटेलिंग और डिज़ाइन भी साफ दिखाई दे रही है, जो उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

प्रियंका हर साल करवा चौथ मनाने का रिवाज निभाती हैं और अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। इस साल भी उन्होंने अपनी देसी जड़ों और भारतीय परंपराओं के प्रति प्यार दिखाया।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में राजस्थान के एक भव्य समारोह में हुई थी। शादी के बाद दोनों लॉस एंजेलिस में बस गए, लेकिन प्रियंका भारतीय त्योहारों के साथ जुड़ी हुई हैं। वे दीवाली, होली और करवा चौथ जैसे त्योहारों को भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से मनाती हैं।इस दंपति की एक प्यारी बेटी भी है, मालती मैरी चोपड़ा जोनस, जो इस साल करवा चौथ के मौके पर परिवार के साथ खुशियां मना रही है। प्रियंका अक्सर अपनी फैमिली मोमेंट्स और परंपरागत तैयारियों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म SSMB 29 में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में आर माधवन की भी अहम भूमिका है।

Leave a comment