साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत के किरदार मेलिसा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
खास बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर पार्ट 2’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “पेश है रुक्मिणी वसंत, मेलिसा के रूप में — बड़ों के लिए एक टॉक्सिक परियों की कहानी”। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और रुक्मिणी वसंत का यह नया अवतार चर्चा का विषय बन गया।
रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक आया सामने
मंगलवार, 6 जनवरी 2026, को मेकर्स ने रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसमें वह मेलिसा नाम के किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर में रुक्मिणी एक संकरे, भीड़भाड़ वाले गलियारे से पूरे आत्मविश्वास के साथ गुजरती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाई-स्लिट डार्क टील गाउन पहना है, हाथ में क्लच है और चेहरे पर जबरदस्त कॉन्फिडेंस झलक रहा है। उनका यह लुक न सिर्फ ग्लैमरस है, बल्कि रहस्यमयी और पावरफुल भी लगता है।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, पेश है रुक्मिणी वसंत, मेलिसा के रूप में — बड़ों के लिए एक टॉक्सिक परियों की कहानी। पोस्टर सामने आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “रुक्कू की धमाकेदार एंट्री,” तो किसी ने कहा, अब ‘टॉक्सिक’ का इंतजार और मुश्किल हो गया।

कियारा आडवाणी ने भी की तारीफ
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं कियारा आडवाणी ने भी रुक्मिणी वसंत के फर्स्ट लुक की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “Introducing Rukmini Vasanth in Toxic.” कियारा की इस प्रतिक्रिया के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। गीथू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। यश की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग को देखते हुए ‘टॉक्सिक’ से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
‘टॉक्सिक’ की कास्ट भी काफी दमदार है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम नजर आएंगे। यह फिल्म एक डार्क, स्टाइलिश और इंटेंस कहानी पेश करेगी, जिसमें एक्शन के साथ इमोशनल और साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स भी होंगे। रुक्मिणी वसंत को आखिरी बार ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कनकवथी का किरदार निभाया था।
यह फिल्म दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। देसी अंदाज और दमदार अभिनय से रुक्मिणी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।











