Columbus

MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल 2025: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA के पाले में बढ़त

MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल 2025: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA के पाले में बढ़त

MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल में NDA 150-160 सीटों पर आगे दिख रहा है, जबकि महागठबंधन 70-80 सीटों पर सीमित रह सकता है। सर्वे ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक झुकाव साफ कर दिया।

Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले MATRIZE-IANS द्वारा कराए गए ओपिनियन पोल ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से हिला दिया है। इस सर्वे के अनुसार एनडीए के पक्ष में मतदाताओं की झुकाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और महागठबंधन को भारी नुकसान हो सकता है। सर्वे में बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए 46,862 लोगों से बातचीत की गई और इसे 18 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच पूरा किया गया। सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर प्लस-माइनस 3 फीसदी बताया गया है।

एनडीए की बढ़त

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए 150 से 160 सीटें जीत सकता है। इसके तहत बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे 80-85 सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीयू को 60-65 सीटें मिल सकती हैं, जबकि हम (HAM) को 3-6 सीटें और एलजेपी (आर) को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। आरएलएम को 1-2 सीटें मिल सकती हैं।

इस सर्वे से साफ है कि सीएम नीतीश कुमार के कार्यों को मतदाताओं ने सराहा है और उनकी लोकप्रियता एनडीए की सीटों में इजाफा कर सकती है। एनडीए को सर्वे में कुल 49 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

महागठबंधन को झटका, सीटें और वोट शेयर

वहीं, महागठबंधन को इस सर्वे में भारी नुकसान होते दिख रहा है। सर्वे के अनुसार महागठबंधन को 70 से 80 सीटें मिल सकती हैं। इसके तहत आरजेडी को 60-65 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 7-10 सीटें, CPI-ML को 6-9 सीटें और सीपीआई तथा CPIM को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। वीआईपी को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। कुल वोट शेयर में महागठबंधन को 36 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

अन्य पार्टियों को 9-12 सीटों और 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि बिहार में चुनावी समीकरण एनडीए के पक्ष में मजबूत दिखाई दे रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें और चरण

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।

चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, जांच 21 अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

सर्वे का महत्व और पद्धति

MATRIZE-IANS ने यह ओपिनियन पोल बिहार की सभी 243 सीटों पर कराए हैं। इसके लिए कुल 46,862 लोगों से व्यक्तिगत और सर्वेक्षण आधारित बातचीत की गई। यह पोल जनता की राय को सीधे आंकड़ों के रूप में प्रस्तुत करता है और चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक संकेत का काम करता है।

ओपिनियन पोल में जनता के वर्तमान राजनीतिक रुझान को ध्यान में रखते हुए एनडीए की बढ़त और महागठबंधन की स्थिति का आकलन किया गया है। यह पोल मतदाताओं की प्राथमिकताओं, पार्टियों की लोकप्रियता और उम्मीदवारों की स्वीकार्यता को दर्शाता है।

Leave a comment