MP GOVT JOB: 454 पदों पर भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया

MP GOVT JOB: 454 पदों पर भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 2 उपसमूह 3 के 454 पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर 2025 तक esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

एजुकेशन: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 2 उपसमूह 3 के 454 पदों के लिए भर्ती की घोषणा कर दी है। यह भर्ती राज्य के 44 विभागों में की जाएगी, जिसमें रेशम संचलनालय, कार्यालय आयुक्त, मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, नगर पालिका निगम और अन्य विभाग शामिल हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

आधिकारिक नोटिफिकेशन esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में ग्रुप 2 उपसमूह 3 का लिंक खोजें और क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में उम्मीदवार अपनी बेसिक जानकारी भरेंगे। आवेदन पत्र में कोई सुधार करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा इस भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

पात्रता और योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन किसी भी विषय में हो सकती है। इसके अलावा, बायोमेडिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, बायोमेट्रिक इंजीनियर, ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट और बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है:

  • सामान्य वर्ग: 18 से 40 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: अधिकतम 45 वर्ष
    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता, ज्ञान और समझ क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों को पदानुसार 19,500 रुपये से लेकर 1,77,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। यह वेतन पैकेज मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है।

Leave a comment