UP PCS मेन परीक्षा 2025 का पूरा टाइमटेबल, जाने तारीखें और शिफ्ट

UP PCS मेन परीक्षा 2025 का पूरा टाइमटेबल, जाने तारीखें और शिफ्ट

UPPSC ने PCS-2025 मेन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक लखनऊ और प्रयागराज में दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध, अगले तीन दिन सामान्य अध्ययन के छह पेपर होंगे। उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है।

UPPSC PCS-2025 Exam Schedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मेन परीक्षा का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है, जो 29 मार्च से 1 अप्रैल तक लखनऊ और प्रयागराज में आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर होंगे, जबकि अगले तीन दिन सामान्य अध्ययन के छह पेपर आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को समय पर केंद्र पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए निर्देशित किया है।

परीक्षा का समय और केंद्र

पीछले सालों की तरह इस बार भी परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। आयोग ने सुनिश्चित किया है कि लखनऊ और प्रयागराज दोनों शहरों में परीक्षा एक साथ हो, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान सुविधा मिल सके।

पहले दिन यानी 29 मार्च को उम्मीदवारों को सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर देने होंगे। ये पेपर भाषा और अभिव्यक्ति क्षमता परखने के लिए अहम माने जाते हैं।

सामान्य अध्ययन के पेपर

30 मार्च को सामान्य अध्ययन के प्रथम और द्वितीय पेपर होंगे, जिनमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज से जुड़े सवाल शामिल होंगे। 31 मार्च को सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ पेपर होंगे, जो प्रशासनिक समझ और विश्लेषण क्षमता को परखेंगे।

अंतिम दिन 1 अप्रैल को सामान्य अध्ययन पंचम और षष्ठ प्रश्न पत्र होंगे, जिनके बाद PCS-2025 मेन परीक्षा का समापन होगा।

उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश

UPPSC ने सलाह दी है कि सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल और सेंटर से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करें। समय पर परीक्षा हॉल में उपस्थित होना और सभी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है।

Leave a comment