ब्रोकरेज यूबीएस ने स्मॉलकैप स्टॉक शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स पर कवरेज शुरू की है। कंपनी के मजबूत वैश्विक ग्राहक और बढ़ती मांग के कारण स्टॉक में मौजूदा स्तर से 60% तक बढ़ोतरी की संभावना है।
Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हॉउस यूबीएस ने स्मॉलकैप स्टॉक शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का मानना है कि बाजार कंपनी की क्षमता और इसके अलग-अलग बिज़नेस सेगमेंट में मौजूद कई ग्रोथ ड्राइवर्स को कम आंक रहा है। कंपनी के उत्पाद और वैश्विक ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध इसे आने वाले समय में और ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।
टारगेट प्राइस और रिटर्न संभावना
यूबीएस ने शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स पर ‘BUY’ रेटिंग के साथ 4,000 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से शेयर 60 फीसदी तक बढ़ने की संभावना रखता है। सोमवार को बीएसई पर स्टॉक 2,496 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज का मानना है कि कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मांग में वृद्धि और क्षमता उपयोग में सुधार कंपनी की ग्रोथ को और मजबूत करेगा।
वैश्विक ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध
शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स IKEA, GE Appliances और P&G जैसे वैश्विक ग्राहकों को कंपोनेंट सप्लाई करती है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि भारत–अमेरिका ट्रीड डील और टैरिफ में कमी कंपनी को फायदा पहुंचा सकती है। इससे भारत अन्य उभरते बाजारों की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग के लिए और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनेगा।
नई संभावनाएं और ग्राहक आधार
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि शैली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेगमेंट में एक बड़े ग्राहक को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया में है। यह कदम कंपनी की बेस ग्रोथ अनुमान से भी बेहतर रिटर्न देने का अवसर प्रदान कर सकता है।
शेयर प्रदर्शन का अवलोकन
शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स के शेयर में पिछले एक साल में 131 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दर्ज किया गया है। तीन महीने में 17.84 प्रतिशत, छह महीने में 39.41 प्रतिशत और दो साल में 624.62 फीसदी की बढ़त रही है। तीन साल में स्टॉक ने 675 फीसदी की शानदार तेजी दिखाई। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,799.20 रुपये और 52 वीक लो 1,073.90 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 11,603.89 करोड़ रुपये है।











