Pune

National Hand Roll Day: जापानी हैंड रोल्स का स्वाद, इतिहास और सेलिब्रेशन का खास दिन

National Hand Roll Day: जापानी हैंड रोल्स का स्वाद, इतिहास और सेलिब्रेशन का खास दिन

हर साल 6 जुलाई को दुनियाभर के फूड लवर्स एक खास और स्वादिष्ट दिन का जश्न मनाते हैं—नेशनल हैंड रोल डे। अगर आपने कभी जापानी हैंड रोल (Temaki) खाया है, तो आप जानते हैं कि यह दिन क्यों इतना खास है। स्वाद, टेक्सचर और हेल्दी विकल्पों के साथ यह डिश हर किसी को अपनी ओर खींचती है।

हैंड रोल क्या होता है? 

हैंड रोल, जिसे जापानी भाषा में ‘Temaki’ कहा जाता है, दरअसल एक प्रकार का सुशी है। लेकिन यह पारंपरिक सुशी रोल्स (जो काटे जाते हैं) से थोड़ा अलग होता है। हैंड रोल को एक कोन शेप में तैयार किया जाता है जिसमें नोरी (seaweed), विनेगर वाले चावल, ताज़ी सब्जियाँ, सीफूड (जैसे ट्यूना, सैल्मन आदि), एवोकाडो, ककड़ी और खास जापानी सॉस डाली जाती है। सबसे खास बात यह है कि इसे हाथ से खाया जाता है, और इसका स्वाद तभी सबसे अच्छा होता है जब यह तुरंत तैयार करके परोसा जाए।

नेशनल हैंड रोल डे का इतिहास 

हैंड रोल की शुरुआत जापान में 20वीं सदी के मध्य में हुई थी, लेकिन अमेरिका में इसका सफर 1980 के दशक में शुरू हुआ। इस क्रांतिकारी बदलाव के पीछे थे मशहूर शेफ नोजावा (Chef Nozawa), जो Sushi Nozawa ग्रुप के संस्थापक हैं।

इन्हीं के प्रयासों से 2014 में लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में 'Kazunori: The Original Hand Roll Bar' नामक पहला हैंड रोल रेस्तरां खोला गया। यह रेस्तरां खासतौर पर इस सोच के साथ खोला गया था कि हैंड रोल खाना सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक खास अनुभव है। बाद में, 6 जुलाई को शेफ नोजावा के जन्मदिन को नेशनल हैंड रोल डे के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई। 2019 से हर साल यह दिन स्वाद और कृतज्ञता के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

नेशनल हैंड रोल डे कैसे मनाएं?

1. हैंड रोल खाएं 

इस दिन का सबसे आसान और सबसे स्वादिष्ट तरीका है—एक या दो शानदार हैंड रोल्स खा लेना! अगर आप लॉस एंजेलिस या न्यूयॉर्क में हैं तो Sushi Nozawa ग्रुप के रेस्टोरेंट्स जरूर जाएं। भारत में भी अब कई जापानी और फ्यूज़न रेस्टोरेंट्स में Temaki मिलते हैं। ऑनलाइन Zomato या Swiggy जैसे ऐप्स पर सर्च करके निकटतम रेस्तरां ढूंढ सकते हैं।

2. घर पर बनाएं 

घर पर हैंड रोल बनाना एक मजेदार और हेल्दी कुकिंग एक्टिविटी हो सकती है। इसके लिए आपको चाहिए:

  • नोरी शीट्स (Seaweed)
  • सुशी राइस (विनेगर में बने चावल)
  • ताजा सब्जियां (ककड़ी, एवोकाडो, गाजर)
  • सीफूड (ट्यूना, सैल्मन या वैज विकल्प)
  • जापानी सॉस जैसे सोया, वासाबी, सिरीराचा आदि

बनाने के स्टेप्स

  • नोरी शीट को आधा काटें।
  • नोरी का खुरदुरा हिस्सा ऊपर रखें।
  • चावल को हल्का फैलाएं, किनारों पर जगह छोड़ें।
  • मछली या सब्जी को हल्के तिरछे रखें।
  • कोन शेप में रोल करें और तुरंत सर्व करें।

3. फैमिली फूड नाइट करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक ‘हैंड रोल नाइट’ आयोजित करें। सब मिलकर Temaki बनाएं, अपनी पसंद की फिलिंग चुनें और साथ में एक मजेदार जापानी फिल्म या एनीमे देखें। यह अनुभव न सिर्फ स्वादिष्ट होगा, बल्कि यादगार भी।

हैंड रोल और सुशी में फर्क

हैंड रोल (Temaki) और पारंपरिक सुशी (Maki) में मुख्य फर्क उनके आकार और खाने के तरीके में होता है। हैंड रोल कोन (कॉन) शेप में होता है जिसे हाथ से खाया जाता है, जबकि सुशी बेलनाकार होती है और चॉपस्टिक से खाई जाती है। हैंड रोल का साइज थोड़ा बड़ा होता है और ये एक व्यक्ति के लिए होता है, जबकि सुशी छोटे-छोटे स्लाइस में कटी होती है जिसे शेयर किया जा सकता है। हैंड रोल फटाफट तैयार हो जाता है, वहीं सुशी बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

हैंड खाने के फायदे?

  • हेल्दी होते हैं (कम ऑयल, ज्यादा प्रोटीन)
  • लो कैलोरी स्नैक/मील विकल्प
  • ग्लूटन-फ्री और कस्टमाइजेबल
  • स्वाद और टेक्सचर में अनोखे

नेशनल हैंड रोल डे न सिर्फ एक फूड सेलिब्रेशन है, बल्कि यह जापानी संस्कृति, सादगी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि कैसे एक साधारण सी डिश, मेहनत और प्यार से बनाई जाए तो वह पूरे विश्व में पहचान बना सकती है।

Leave a comment