नेहा धूपिया इंटरव्यू: ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और मदरहुड पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस- 'अब मोटी चमड़ी हो गई हूं'

नेहा धूपिया इंटरव्यू: ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और मदरहुड पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस- 'अब मोटी चमड़ी हो गई हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ को लेकर चर्चा में हैं। 22 साल से ज्यादा लंबे करियर के बावजूद नेहा आज भी चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में ही नजर आती हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: एक दौर ऐसा भी आया जब पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नेहा धूपिया को मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इंडस्ट्री में 22 साल पूरे कर चुकी नेहा आखिरी बार फिल्म अ थर्सडे में नजर आई थीं। ‘रोडीज’ और अपने लोकप्रिय शो नो फिल्टर नेहा के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली यह एक्ट्रेस आज ट्रोल्स की परवाह किए बिना अपने मदरहुड और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। 

इन दिनों नेहा अपनी नई वेब सीरीज परफेक्ट फैमिली को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी सिलसिले में उनसे हुई एक खास बातचीत में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, करियर और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की।

तीन साल बाद एक्टिंग में वापसी, कम ऑफर्स पर बोलीं नेहा

नेहा धूपिया ने बताया कि वह बहुत ज्यादा “चूजी” नहीं हैं, बल्कि उन्हें ऑफर्स ही कम मिलते हैं। उन्होंने कहा,

'मुझे खुद लगता है कि मुझे काफी कम किरदारों का प्रस्ताव मिलता है। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी रोल को देखकर लगता है कि मुझे इसमें क्यों नहीं लिया गया, लेकिन फिर भी मैं आभारी हूं कि मैं 22 साल से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं।'

नेहा पिछली बार फिल्म ‘अ थर्सडे’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक गर्भवती पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की खास बात यह रही कि जब शूटिंग शुरू हुई, उस वक्त नेहा πραγμα में 6 महीने की गर्भवती थीं।

प्रेग्नेंसी में शूटिंग का अनुभव

नेहा ने बताया कि 8 महीने की गर्भावस्था में शूटिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। शूटिंग के आखिरी दिनों में मुझे असली कॉन्ट्रैक्शन होने लगे थे। एक सीन के दौरान मैं तेज सांस लेने लगी थी। डायरेक्टर ने पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, तब मैंने बताया कि मैं लेबर पेन में हूं। सेट पर सभी ने मेरा बहुत ध्यान रखा।” नेहा ने निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक बेहजाद खंबाटा की भी तारीफ की, जिन्होंने गर्भावस्था के बावजूद उन्हें फिल्म में काम करने का पूरा समर्थन दिया।

मदरहुड और करियर: महिलाओं को ज्यादा साबित करना पड़ता है? नेहा मानती हैं कि महिलाओं को हर क्षेत्र में खुद को ज्यादा साबित करना पड़ता है। मां बनने के बाद एक महिला को ब्रेक लेना ही पड़ता है, लेकिन मेल एक्टर्स को ऐसा नहीं करना पड़ता। मदरहुड सबसे खूबसूरत एहसास है, लेकिन इसके बाद करियर में रुकावट तो आती ही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले की पीढ़ी की अभिनेत्रियों के मुकाबले आज महिलाओं के पास ज्यादा मौके और प्लेटफॉर्म हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने एक पैरेंटिंग कम्युनिटी भी बनाई है, जिससे करीब 80 हजार महिलाएं जुड़ी हैं।

बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर बड़ा बयान

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया ट्रोल्स को लेकर बेहद ईमानदार प्रतिक्रिया दी। पहली बार मां बनने के बाद मुझे बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। उस वक्त ये सब बहुत चुभता था। जब भद्दे-भद्दे कमेंट्स आते थे, तो लगता था कि लैपटॉप पर बैठकर इनकी ऐसी-तैसी कर दूं। उन्होंने बताया कि वह सीवियर पोस्टपार्टम डिप्रेशन से भी गुजरीं और उस वक्त ट्रोलिंग ने उन्हें मानसिक रूप से और प्रभावित किया। अब मैं मोटी चमड़ी की हो गई हूं। अब्यूज, सेक्सुअल कमेंट्स, फैट शेमिंग—सब कुछ झेल चुकी हूं और अब कोई फर्क नहीं पड़ता।

अपनी नई सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ को लेकर नेहा ने कहा कि यह शो मानसिक स्वास्थ्य और थेरेपी जैसे अहम मुद्दे को उठाता है। हर परिवार बाहर से परफेक्ट दिखता है, लेकिन अंदर से हर घर में कलेश होता है। यह सीरीज इस टैबू को तोड़ती है कि थेरेपी सिर्फ मानसिक रूप से बीमार लोग ही लेते हैं। इस सवाल पर नेहा ने बेझिझक स्वीकार किया, हां, मैंने थेरेपी ली है। इस सीरीज में थेरपिस्ट का किरदार निभाने के बाद मुझे समझ आया कि थेरपी से चीजों को कितनी आसानी से सुलझाया जा सकता है। कभी-कभी बड़े मुद्दे नहीं भी होते, तब भी आगे की जिंदगी को आसान बनाने के लिए थेरेपी ली जा सकती है।

 

Leave a comment