श्रीलंका को भेजी गई पाकिस्तान की राहत सामग्री एक्सपायरी डेट दिखने के बाद विवाद में घिर गई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने से आलोचना बढ़ी और Pakistan High Commission को अपनी पोस्ट हटानी पड़ी, जिससे पाकिस्तान की फजीहत और बढ़ गई।
Pakistan Aid Controversy: पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। इस बार वजह है श्रीलंका को भेजी गई राहत सामग्री। दावा किया गया कि पाकिस्तान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए जो सामान भेजा, वह एक्सपायर्ड था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने इस पूरे मामले को विवाद में बदल दिया है।
श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ से भारी तबाही
बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार बारिश और समुद्र में उफान आने से कई इलाके बाढ़ से घिर गए। ऐसे हालात में पाकिस्तान ने राहत भेजने का दावा किया और इसी बीच पाकिस्तान हाई कमीशन द्वारा साझा की गई तस्वीरें सुर्खियों में आ गईं। इन तस्वीरों में राहत किट पर ‘अक्टूबर 2024’ की एक्सपायरी डेट दिखाई चुकी थी।
Pakistan High Commission की पोस्ट बनी विवाद की वजह

श्रीलंका में मौजूद Pakistan High Commission ने सोशल मीडिया पर राहत सामग्री की तस्वीरें पोस्ट कीं। पोस्ट में लिखा गया कि पाकिस्तान से आया राहत सामान बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों तक पहुंचा दिया गया है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, लोगों की नजर एक्सपायरी डेट पर गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना शुरू हो गई। हंगामा बढ़ने पर पाकिस्तान हाई कमीशन ने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान कूड़ेदान में फेंकने की बजाय अपना एक्सपायर्ड सामान श्रीलंका भेज रहा है। दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान को अब थोड़ी भी शर्म नहीं बची है। कई लोगों ने इसे आर्थिक तंगी में फंसे पाकिस्तान की अक्षमता का उदाहरण बताया। वहीं एक यूजर ने शक भी जताया कि बिस्कुट का पैकेट शायद श्रीलंका में ही बना हो, यह राहत सामग्री पाकिस्तान से आई है या नहीं, इस पर भी सवाल उठाए गए।










