Columbus

Nobel Prize: ट्रंप ने जताई नाराजगी, कहा ओबामा को मिला बिना कारण नोबेल

Nobel Prize: ट्रंप ने जताई नाराजगी, कहा ओबामा को मिला बिना कारण नोबेल

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गाजा में शांति स्थापित की और आठ युद्ध रोके। उन्होंने खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया और ओबामा पर कटाक्ष भी किया।

Nobel Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) पाने की इच्छा जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गाजा में शांति स्थापित की और आठ युद्धों को समाप्त किया। उनका दावा है कि उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर तीखी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें यह पुरस्कार बिना किसी कारण मिला था।

ओबामा को बिना कुछ किए मिला पुरस्कार

ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ओबामा को राष्ट्रपति बनने के कुछ ही महीने बाद नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उनका कहना था कि यह पुरस्कार ओबामा को “कुछ न करने” और “देश को बर्बाद करने” के लिए दिया गया। ट्रंप ने कहा कि ओबामा को खुद भी नहीं पता था कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा और यह अमेरिका के लिए उचित नहीं था।

2009 में ओबामा को मिला था नोबेल

गौरतलब है कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उस समय उनके कार्यकाल के सिर्फ आठ महीने ही पूरे हुए थे। इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया था और आलोचना भी हुई थी। कुछ लोगों का तर्क था कि नोबेल पुरस्कार के लिए मानदंड और कठोर होने चाहिए।

ट्रंप का दावा, मैंने आठ युद्ध रोके

ट्रंप ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्धों को रोका और यह किसी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कभी नहीं किया। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने यह सब पुरस्कार पाने के लिए नहीं किया बल्कि हजारों लोगों की जान बचाने के लिए किया। उन्होंने कहा कि नोबेल समिति जो भी निर्णय करेगी, वे ठीक है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यों के पीछे सम्मान या पुरस्कार की इच्छा नहीं रखी।

खुद ही नामित कर लिया ट्रंप ने

ट्रंप अक्सर अपने व्यक्तिगत प्रभाव को बढ़ा-चढ़ाकर बताते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान दावा किया कि उन्होंने सात अंतहीन युद्धों को समाप्त कर दिया और खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर लिया। हालांकि, जिन देशों में ट्रंप ने युद्ध विराम का श्रेय लिया, वहां उनकी भूमिका पर विवाद भी है और संबंधित देशों ने इस दावे को लेकर असहमति जताई है।

Leave a comment