Rajasthan 4th Grade Result 2026 आज होगा जारी, यहां से देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ

Rajasthan 4th Grade Result 2026 आज होगा जारी, यहां से देखें मेरिट लिस्ट और कटऑफ
AI IMAGE

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी होगा। 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट, कटऑफ और मेरिट लिस्ट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी एक साथ जारी की जाएगी। 

बता दें कि यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी के कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा में कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल

आरएसएसबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 21.17 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। 

कुल पदों में से 48,199 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण कटऑफ भी अपेक्षाकृत ऊंची रहने की संभावना है।

Rajasthan 4th Grade Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • जो अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “Candidate Corner” सेक्शन पर क्लिक करें और फिर “Result” विकल्प चुनें।
  • इसके बाद Rajasthan 4th Grade Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खोलते ही रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

रिजल्ट को लेकर जरूरी सलाह

आरएसएसबी की ओर से रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर और मेरिट स्थिति को ध्यान से जांच लें।

Leave a comment