बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने तीस साल लंबे फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्मों और संघर्षों का स्मरण किया, और अपने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों के बारे में भी खुलकर बात की।
Rani Mukerji Complete 30 years In Bollywood: बॉलीवुड में अपने तीस साल के करियर को रानी मुखर्जी ने एक खास अंदाज में याद किया है। इस लंबी जर्नी में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद को लगातार निखारा। हाल ही में रानी ने अपने अनुभव और भावनाओं को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया, जिसे यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल अकाउंट पर भी शेयर किया गया।
इस पोस्ट में रानी मुखर्जी ने बताया कि यह सफर उनके लिए सीखने और खुद को सुधारने का अनुभव रहा। उन्होंने अपने करियर की चुनौतियों और उपलब्धियों का जिक्र किया और फैंस का धन्यवाद किया कि उन्होंने हमेशा उनके साथ रहकर समर्थन दिया।
रानी मुखर्जी का बॉलीवुड सफर
रानी मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “तीस साल, जब मैं यह बात जोर से कहती हूं तो यह सच नहीं लगता। लेकिन यह बात मुझे बताती है कि अगर आप दिल से कोई काम करते हैं जिससे आप प्यार करते हैं, तो समय पंख लगाकर उड़ जाता है। आप और ज्यादा काम करना चाहते हैं। तीस साल पहले मैंने एक्ट्रेस बनने के किसी बड़े प्लान के बिना एक फिल्म सेट पर कदम रखा था। एक यंग लड़की लगभग इत्तेफाक से सिनेमा की दुनिया में आई। लेकिन मुझे इस काम से प्यार हो गया।
उनकी यह पोस्ट दर्शकों को उनके करियर के शुरुआती दौर और उस समय की जिज्ञासा और उत्साह की झलक दिखाती है, जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।
शुरुआती फिल्मों से लेकर हिट फिल्मों तक
रानी ने अपनी पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का जिक्र किया और इसके बाद उन्होंने ‘साथिया’, ‘बंटी और बबली’, ‘हम तुम’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘ब्लैक’ जैसी यादगार फिल्मों का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि इन फिल्मों में उनके अनुभव ने उन्हें एक मजबूत और परिपक्व कलाकार बनाया। विशेष रूप से ‘मर्दानी’ को रानी ने अपने दिल के करीब बताया।
उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘मर्दानी’ मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लाउड हीरोइज्म नहीं है। इस फिल्म के जरिए मैंने जाना कि ऐसी कहानियां बताना कितना जरूरी है। यह कहानियां लोगों को असहज करती हैं लेकिन एक उम्मीद भी जगाती हैं।

जीवन के व्यक्तिगत पड़ाव और करियर
रानी ने अपने पोस्ट में अपने शादी और मातृत्व के अनुभवों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे यह बदलाव उनके करियर पर फोकस करने में मददगार साबित हुए। उनके शब्दों में, ये अनुभव उन्हें और भी जिम्मेदार और सशक्त कलाकार बनाने में योगदान देते हैं। उन्होंने लिखा कि हर चुनौती, हर भूमिका और हर फिल्म ने उन्हें सिनेमा की एक लगातार सीखने वाली स्टूडेंट बना दिया है।
अपनी पोस्ट का समापन करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, “मैं हमेशा सिनेमा की एक स्टूडेंट बनकर रहूंगी। यह सफर मुझे लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। रानी की यह पोस्ट उनके फैंस और फिल्मी जगत के लिए भी प्रेरणादायक है। उनके करियर के तीस साल, संघर्ष और उपलब्धियां कई नए कलाकारों और फिल्मप्रेमियों के लिए एक उदाहरण हैं कि मेहनत, समर्पण और जुनून के साथ फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाया जा सकता है।
रानी मुखर्जी ने अपने करियर के दौरान न केवल बॉलीवुड में नाम कमाया बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान बनी। उनकी अभिनय शैली, भूमिका में आत्मसात करना और समाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों का चयन उन्हें एक अलग मुकाम देता है।











