रायगढ़ में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी युवक अभिषेक देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के पहले उसने वीडियो में अपनी सच्ची मोहब्बत और आत्महत्या की बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Chhattisgarh: रायगढ़ जिले के नया गंज निवासी अभिषेक देवांगन का करीब ढाई साल से कोतरा रोड की 25 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहते थे। लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उसके साथ संबंध तोड़ दिया और तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई।
इससे अभिषेक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने खुद को आहत महसूस किया और लगातार उदासी में डूबा रहने लगा। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया
जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने कहा, "आपको लगता था कि मैंने आपसे प्यार नहीं किया। मैंने कभी आपको धोखा नहीं दिया और सच्चे दिल से मोहब्बत की।" वीडियो में उसने अपनी आत्महत्या की भी बात कही।
इस वीडियो से पता चलता है कि युवक ने अपनी मौत का निर्णय सोच-समझकर लिया था। वीडियो पुलिस को भी सौंप दिया गया है और मामले की जांच में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में उपयोग किया जाएगा।
फांसी के फंदे पर मिला शव
घटना की जानकारी मिलने पर अभिषेक का दोस्त तुरंत उनके घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। कमरे में पहुंचते ही परिजन ने देखा कि अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।chhhh












