एक्ट्रेस रिद्धि कुमार ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
Riddhi Kumar Photos: एक्ट्रेस रिद्धि कुमार बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदाओं और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं। प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आने वाली रिद्धि रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई तस्वीरें उनके फैशन सेंस का बेहतरीन उदाहरण हैं। अगर आप इस न्यू ईयर पार्टी में सबसे हटकर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो रिद्धि कुमार के ये लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं।
- ब्लैक ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन: रिद्धि कुमार का ब्लैक ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन आउटफिट पार्टी में बोल्ड और क्लासी लुक के लिए परफेक्ट है। सटल मेकअप और नेकलेस के साथ उनका यह लुक बेहद आकर्षक नजर आता है।
- ब्लू बैकलेस सैटिन ड्रेस: ब्लू कलर की बैकलेस सैटिन ड्रेस पार्टी लुक में ग्लैमर जोड़ती है। इस लुक को आप बन हेयरस्टाइल के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
- लाइम ग्रीन मिडी ड्रेस: लाइम ग्रीन रंग की मिडी ड्रेस पार्टी में सभी का ध्यान आपकी ओर खींच सकती है। यह रंग और फिटनेस दोनों में आकर्षक विकल्प है।

- मिनी स्कर्ट और हॉल्टर नेक टॉप: अगर आप स्टनिंग और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो रिद्धि का मिनी स्कर्ट और हॉल्टर नेक टॉप वाला लुक बेस्ट है। इसके साथ बूट्स पहनकर आप भी पार्टी में डिफरेंट और स्टाइलिश दिख सकती हैं।
- मरून वी-नेक आउटफिट: मरून कलर का वी-नेक आउटफिट न्यू ईयर पार्टी के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गोल्डन ईयररिंग्स और मेसी बन हेयरस्टाइल के साथ यह लुक और भी आकर्षक बन जाता है।
- प्रिंटेड वन-शोल्डर ड्रेस: रिद्धि कुमार की प्रिंटेड वन-शोल्डर ड्रेस उनके स्टाइलिश अंदाज को और निखारती है। न्यू ईयर पार्टी में आप भी इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं।
- डीप नेक बॉडीकॉन: डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस में रिद्धि अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। पार्टी में ऐसा आउटफिट पहनकर आप भी ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।

- एनिमल प्रिंटेड हाई स्लिट ड्रेस: एनिमल प्रिंटेड ड्रेस हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। रिद्धि की तरह आप भी इस हाई स्लिट ड्रेस को पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में पहन सकती हैं।
- प्रिंटेड डीप नेक ड्रेस: अगर आप सिंपल और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो प्रिंटेड डीप नेक ड्रेस आपके लिए परफेक्ट है। इसे मल्टीकलर जूलरी के साथ मैच कर आप अपना लुक और बेहतर बना सकती हैं।
- ब्रालेट के साथ लूज पैंट और ब्लेजर: कुछ अलग और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो रिद्धि की तरह ब्रालेट, लूज पैंट और ब्लेजर आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। यह लुक पार्टी में आपको ट्रेंडी और यूनिक बनाता है।
रिद्धि कुमार के ये 10 लुक्स न्यू ईयर पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। चाहे आप क्लासी ब्लैक बॉडीकॉन पसंद करें, रंग-बिरंगे प्रिंटेड आउटफिट्स या मॉडर्न ब्रालेट-लूज पैंट कॉम्बिनेशन – हर लुक में आपको ग्लैमरस और स्टाइलिश महसूस होगा।












