रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद फिल्म ‘राणाबाली’ में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने कपल का फर्स्ट लुक और शादी वाले रोमांटिक सीन का वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। फिल्म का पोस्टर और गाना भी रिलीज किया गया है, जिससे दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और कहानी का अनुभव मिल रहा है।
Rashmika-Vijay First Look: शादी के दो दिन बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म ‘राणाबाली’ के फर्स्ट लुक के साथ फैंस के सामने आए हैं। फिल्म का वीडियो 26 फरवरी को रिलीज हुआ, जिसमें दोनों की शादी की तैयारियों, रोमांटिक पल और किरदारों की ग्रैंड एंट्री दिखाई गई। फिल्म का गाना ‘ओ मेरे साजन’ अजय-अतुल ने कंपोज किया है। यह शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म होगी, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में फिर जमेगी रश्मिका–विजय की जोड़ी
वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियों और दुल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म का गाना ‘ओ मेरे साजन’ भी रिलीज किया गया है, जिसे अजय-अतुल ने कंपोज किया है और श्वेता मोहन व जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में दोनों के रोमांटिक पल और उनके किरदारों की शादी के खूबसूरत सीन दर्शकों के लिए खास अनुभव पेश करते हैं।
मेकर्स ने वीडियो के अंत में ‘हैप्पी मैरिज लाइफ रश्मिका और विजय’ लिखकर कपल को शुभकामनाएं भी दीं। इस वीडियो के जरिए फैंस को दोनों की शादी और ऑनस्क्रीन रोमांस का आनंद साथ-साथ देखने को मिला।

पोस्टर और कहानी का खुलासा
फिल्म ‘राणाबाली’ का पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें रश्मिका और विजय साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, “कुछ रिश्ते हमेशा के लिए होते हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन राणाबाली।” कहानी 19वीं सदी के भारत पर आधारित है, जिसमें विजय एक आजादी के सिपाही ‘राणाबाली’ का किरदार निभा रहे हैं और रश्मिका ‘जयम्मा’ की भूमिका में दिखेंगी। हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉसलू विलेन सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर ने मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया है, जबकि टी-सीरीज इसे प्रजेंट कर रही है। शादी के बाद यह दोनों की पहली फिल्म है, जो फैंस के बीच उत्साह बढ़ा रही है।












