रिएलिटी शो ‘The 50’ OTT पर जल्द, जानें रिलीज डेट और प्रतिभागियों की सूची

रिएलिटी शो ‘The 50’ OTT पर जल्द, जानें रिलीज डेट और प्रतिभागियों की सूची

रियलिटी शो ‘द 50’ 18 जनवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है. इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट्स भाग लेंगे, जो बिना टास्क और नियमों के महल में अपनी स्ट्रेटेजी, मानसिक ताकत और सोशल गेम के दम पर सर्वाइव करेंगे. बिग बॉस जैसे चर्चित सितारों की भागीदारी की उम्मीद है.

Upcoming Reality Show: 18 जनवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे. इस शो का कॉन्सेप्ट पारंपरिक रियलिटी फॉर्मेट से अलग है, क्योंकि कंटेस्टेंट्स को कोई टास्क या एलिमिनेशन नियम फॉलो नहीं करना होगा. महल में रहने वाले प्रतिभागियों को अपनी मानसिक क्षमता, सोशल गेम और रणनीति के बल पर आगे बढ़ना होगा. बिग बॉस जैसे नामचीन सितारे जैसे शिव ठाकरे, अंकिता लोखंडे और उर्फी जावेद इसमें नजर आ सकते हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

कब और कहां देख पाएंगे ‘द 50’

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, रियलिटी शो ‘द 50’ की शुरुआत 18 जनवरी से होगी. यह शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा और साथ ही जियो हॉटस्टार पर इसका डिजिटल प्रीमियर भी किया जाएगा. टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से शो की पहुंच और ज्यादा बढ़ने वाली है.

मेकर्स का दावा है कि यह शो पारंपरिक रियलिटी फॉर्मेट से अलग होगा. यहां कंटेस्टेंट्स को किसी तय टास्क या नियमों का पालन नहीं करना होगा, बल्कि उन्हें अपनी समझ, रणनीति और मानसिक ताकत के दम पर आगे बढ़ना होगा.

क्या है शो का कॉन्सेप्ट

‘द 50’ में सभी कंटेस्टेंट एक भव्य महल में रहेंगे, जहां सर्वाइवल पूरी तरह उनके आपसी समीकरणों पर निर्भर करेगा. इस शो में न तो कोई टास्क होगा और न ही एलिमिनेशन का पारंपरिक तरीका. हर कंटेस्टेंट को अपनी सोशल और साइकोलॉजिकल स्ट्रेंथ से खुद को साबित करना होगा.

यही वजह है कि इस शो को लेकर दर्शकों में अलग तरह की जिज्ञासा है. माना जा रहा है कि यहां ड्रामा, माइंड गेम्स और स्ट्रैटेजी भरपूर देखने को मिलेगी.

कौन-कौन से चेहरे आ सकते हैं नजर

हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कई चर्चित नामों पर चर्चा चल रही है. इनमें शिव ठाकरे, धनाश्री वर्मा, अंशुला कपूर, उर्फी जावेद, अंकिता लोखंडे, तान्या मित्तल, प्रतीक साजपाल, निक्की तंबोली और फैजू शामिल हो सकते हैं.

इनमें से कई चेहरे पहले बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं. शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं, जबकि अंकिता लोखंडे, प्रतीक साजपाल और निक्की तंबोली भी अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं.

Leave a comment