RRB Group D Admit Card 2025 आज जारी हो सकते हैं। 27 नवंबर से 16 जनवरी तक होने वाली CBT परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। परीक्षा विवरण एडमिट कार्ड पर उपलब्ध रहेगा।
RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से RRB Group D Admit Card 2025 आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। ग्रुप D भर्ती के तहत होने वाली CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करवाई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा क्योंकि आरआरबी द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को डाक या किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके वेबसाइट पर आसानी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
आज जारी होंगे सिर्फ 27 नवंबर की परीक्षा के Admit Card
RRB ने स्पष्ट किया है कि आज सिर्फ 27 नवंबर 2025 को होने वाली परीक्षा के Admit Card उपलब्ध करवाए जाएंगे। बाकी तिथियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा दिवस से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी परीक्षा 30 नवंबर को है, तो आप 26 या 27 नवंबर तक अपना Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि अभ्यर्थी अपने निर्धारित सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी समय पर प्राप्त कर लें।
27 नवंबर से 16 जनवरी तक होगा CBT Exam
RRB Group D CBT परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान लाखों अभ्यर्थी विभिन्न शिफ्ट्स में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, और परीक्षा दिवस के निर्देश सभी Admit Card पर दिए रहेंगे जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
- कैसे डाउनलोड करें RRB Group D Admit Card 2025
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना Registration Number, Password और Captcha भरना होगा।
- लॉग इन करते ही आपका Admit Card स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- यहां से इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी यह बात ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के साथ एक Valid ID Proof (जैसे Aadhaar Card, PAN Card या Driving Licence) जरूर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।
परीक्षा पैटर्न
RRB Group D CBT परीक्षा में कुल 100 Multiple Choice Questions पूछे जाएंगे।
- गणित (Mathematics) से 30 प्रश्न होंगे।
- सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क (General Intelligence & Reasoning) से 30 प्रश्न शामिल होंगे।
- सामान्य विज्ञान (General Science) से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सामान्य जागरूकता (General Awareness) से 15 प्रश्न होंगे।
अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।










