अगले हफ्ते निफ्टी–बैंक निफ्टी की कैसी रहेगी चाल? जानें अहम लेवल्स

अगले हफ्ते निफ्टी–बैंक निफ्टी की कैसी रहेगी चाल? जानें अहम लेवल्स

इस हफ्ते निफ्टी रिकॉर्ड हाई के करीब बंद हुआ, जबकि मिडकैप–स्मॉलकैप कमजोर दिखे। विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह निफ्टी के लिए 26,300 महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस रहेगा और बैंक निफ्टी 60,500–61,000 की रेंज में दबाव झेल सकता है।

Share Market: इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने पूरे सप्ताह पॉजिटिव ट्रेंड बनाए रखा और ट्रेडिंग सत्रों के दौरान कई बार ऊपरी स्तरों को छुआ। इंडेक्स 26,277 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचने में सफल रहा, लेकिन आखिरकार 26,100 के आस-पास बंद हुआ। दूसरी ओर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दबाव में रहे और पूरे सप्ताह इन पर बिकवाली का भार देखने को मिला। अब निवेशकों की नजर अगले सप्ताह के बाजार पर है और यह जानना जरूरी है कि निफ्टी और बैंक निफ्टी किन लेवल्स पर अटक सकते हैं।

निफ्टी की चाल। 26,300 के ऊपर खुल सकता है रास्ता

आनंद राठी ग्रुप के इक्विटी रिसर्च सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल के अनुसार निफ्टी ने लॉन्ग टर्म टाइमफ्रेम पर एक बुलिश cup-and-handle पैटर्न का ब्रेकआउट दिखाया है। यह ब्रेकआउट 2026 की पहली छमाही तक अच्छे अपसाइड की संभावना बताता है।

शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 26,300 का लेवल बेहद अहम रहेगा। इस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट मिलने पर इंडेक्स 26,500 तक जा सकता है। हालांकि इस तेजी के बाद एक छोटा corrective phase भी देखने को मिल सकता है।

फिलहाल बाजार में broad market divergence चिंता का विषय बना हुआ है और इस पर लगातार नजर रखने की जरूरत होगी। निफ्टी का immediate support 25,700 पर है। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो इंडेक्स के नए हाई की ओर बढ़ने में देरी हो सकती है।

बैंक निफ्टी का रुझान

बैंक निफ्टी ने 59,600 के आसपास नया हाई बनाया, लेकिन उसके बाद इंडेक्स दबाव में आ गया। इस स्तर पर बैंक निफ्टी को एक महत्वपूर्ण लॉन्ग टर्म trendline पर supply का सामना करना पड़ा।

विशेषज्ञों के अनुसार यदि बैंक निफ्टी इस स्तर को पार भी कर लेता है, तो 60,500–61,000 का resistence zone और बड़ा अवरोध बनेगा। यह ऐसा क्षेत्र है जहां से इंडेक्स के लिए तेजी बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

इस वजह से अगले कुछ दिनों में बैंक निफ्टी इस रेंज के पास पहुंचते ही underperform कर सकता है। बैंक निफ्टी का मुख्य support 58,500–58,000 पर है, जो इंडेक्स को नीचे फिसलने से रोकने के लिए अहम लेवल रहेगा।

Leave a comment