पॉपुलर रियलिटी शो Splitsvilla 16 के प्रीमियर के साथ ही एक नाम सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से चर्चा में आ गया है—सदाफ शंकर।
Splitsvilla 16: रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ की एक कंटेस्टेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हर कोई उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। हम बात कर रहे हैं सदाफ शंकर की, जो अफगानिस्तान में जन्मी एक मॉडल हैं और पिछले 10 वर्षों से भारत में रह रही हैं।
‘स्प्लिट्सविला 16’ का प्रीमियर 9 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे हुआ था। शो के शुरू होते ही सदाफ इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स भी तेजी से वायरल हो
अफगानिस्तान में जन्म, भारत में पहचान
सदाफ शंकर का जन्म अफगानिस्तान में हुआ, लेकिन बीते करीब 10 वर्षों से वह भारत में रह रही हैं। भारत को उन्होंने सिर्फ अपना कार्यस्थल नहीं, बल्कि अपना घर भी माना है। मौजूदा समय में सदाफ मुंबई में रहती हैं और यहीं से अपने मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट करियर को आगे बढ़ा रही हैं। सदाफ ने अपने करियर की शुरुआत प्रोफेशनल मॉडलिंग से की। फैशन शूट्स, फोटोशूट्स और सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी स्टाइलिश तस्वीरें और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी साफ झलकती है, जिसने उन्हें युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है।
सदाफ शंकर इंस्टाग्राम पर @sadhaafshankar नाम के अकाउंट से एक्टिव हैं, जहां उनके 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो की लाइन, मैं फेमस हूं, दुनिया को अभी यह पता नहीं चला है. उनके आत्मविश्वास और सोच को दर्शाती है। Splitsvilla 16 में एंट्री के बाद उनकी कई पोस्ट वायरल हो चुकी हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है।

‘शंकर’ सरनेम और शिव भक्ति की वजह
Splitsvilla 16 के पहले एपिसोड में सदाफ उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब शो के होस्ट करण कुंद्रा ने उनसे पूछा कि वह मुस्लिम होने के बावजूद अपने नाम में ‘शंकर’ क्यों लगाती हैं। इस पर सदाफ ने बेझिझक जवाब दिया कि वह भगवान शिव (महादेव) में गहरी आस्था रखती हैं और यह नाम उन्होंने पूरी तरह अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के कारण अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि प्रेम और आस्था से लिया गया है।
सदाफ ने इंस्टाग्राम पर भगवान शिव से जुड़ी कई पोस्ट भी साझा की हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह शिव के लिए व्रत रखती हैं और यह उनकी आंतरिक शांति और आध्यात्मिक जुड़ाव का हिस्सा है। उनकी यह बेबाक सोच और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर किया गया खुला बयान कई लोगों को प्रेरित कर रहा है।
Splitsvilla 16 में क्यों हैं खास?
Splitsvilla 16 में सदाफ शंकर को एक बोल्ड, कॉन्फिडेंट और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के रूप में पेश किया गया है। उनका अंदाज़, एटीट्यूड और साफगोई उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाती है। शो के शुरुआती एपिसोड्स में ही उनकी मौजूदगी ने यह संकेत दे दिया है कि वह इस सीजन की मजबूत दावेदारों में से एक हैं।
हालांकि सदाफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, परिवार और शिक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वह खुद को “दिल से देसी, स्वभाव से फिल्मी और ड्रामा क्वीन” बताती हैं और भारतीय, खासतौर पर मराठी संस्कृति को अपनाने की बात खुलकर कहती हैं।
Splitsvilla 16 का नया एपिसोड हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है। यह शो MTV India पर टेलीकास्ट होता है और JioHotstar पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।










