भारतीय शेयर बाजार 2026 में एक्शन से भरपूर रहने वाला है। Zomato, Delhivery और Nykaa जैसी कंपनियों की सफल लिस्टिंग के बाद अब Reliance Jio, Flipkart और कई बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही हैं।
बिजनेस न्यूज़: साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए खास और काफी एक्शन से भरा रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इन नए आईपीओ के जरिए निवेशकों को कमाई का शानदार मौका मिलेगा और बाजार में हलचल भी बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल की तरह, जब Zomato, Delhivery और Nykaa जैसी कंपनियों की सफल लिस्टिंग हुई, अब 2026 में भी कई बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ की तैयारी में जुटी हैं।
इनमें प्रमुख नाम हैं Reliance Jio और Flipkart। इन मेगा आईपीओ के आने से न केवल बाजार की तरलता बढ़ेगी, बल्कि निवेशकों को बड़े ब्रांड्स में हिस्सेदारी खरीदने का मौका भी मिलेगा
Reliance Jio: अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reliance Jio आईपीओ साल के शुरुआती छह महीनों में लॉन्च हो सकता है। यह अब तक भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होने की संभावना रखता है। अनुमानित आईपीओ साइज: 4 बिलियन डॉलर से 4.5 बिलियन डॉलर (लगभग 35,000–40,000 करोड़ रुपये), कुछ विशेषज्ञ इसे 52,000 करोड़ रुपये तक का भी मान रहे हैं।
कंपनी आईपीओ के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। इस आईपीओ की सफलता निवेशकों के लिए एक बड़ा मुनाफा अवसर साबित हो सकती है, क्योंकि जियो की मजबूत नेटवर्क और डिजिटल इकोसिस्टम ने इसे बाजार में सबसे भरोसेमंद कंपनी बना दिया है।
Flipkart: ई-कॉमर्स दिग्गज की लिस्टिंग
Flipkart, जो वॉलमार्ट के स्वामित्व में है, भी शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है।
- लक्ष्य: 8–10 बिलियन डॉलर (लगभग 67,000–83,000 करोड़ रुपये) जुटाना।
- संभावित लॉन्च: साल की पहली तिमाही या बीच तक।
Flipkart के आईपीओ की लोकप्रियता बड़ी होगी, क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है और निवेशक इसे सफल स्टॉक में गिन रहे हैं।

NSE और फिनटेक सेक्टर के आईपीओ
NSE (National Stock Exchange) भी करीब 47,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट में एंट्री ले सकता है। फिनटेक क्षेत्र में PhonePe का आईपीओ भी चर्चा में है। यह कंपनी 1.2–1.5 बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य लेकर बाजार में आ सकती है।
स्टार्टअप और नई कंपनियों के आईपीओ
साल 2026 में कई स्टार्टअप कंपनियां भी शेयर बाजार में कदम रखने जा रही हैं। इनमें प्रमुख हैं:
- Zepto
- OYO
- boAt
- PharmEasy
ये कंपनियां अपनी विकास योजनाओं के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से आईपीओ ला रही हैं। निवेशकों को इनमें भी अच्छी कमाई के अवसर मिल सकते हैं।
फाइनेंशियल सेक्टर के आईपीओ
वित्तीय क्षेत्र में भी इस साल कई बड़े आईपीओ आ रहे हैं:
- SBI Mutual Fund: देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस का आईपीओ, निवेशकों के लिए बेसब्री का कारण।
- Hero Fincorp और Hero Motors: हीरो ग्रुप की इन कंपनियों के आईपीओ पर भी निवेशकों की नजरें टिकी हैं।
इन कंपनियों के आईपीओ वित्तीय क्षेत्र में निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प पेश करेंगे और लंबी अवधि के लिए निवेश के अवसर बढ़ाएंगे। साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए मुल्यवान निवेश का साल साबित होने वाला है। Reliance Jio, Flipkart, NSE, PhonePe और अन्य स्टार्टअप के आईपीओ से निवेशकों को मोटी कमाई के अवसर मिलेंगे।












