शराब पार्टी में बुलाकर दोस्त की बेरहमी से हत्या; कनपटी, पीठ और प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली

शराब पार्टी में बुलाकर दोस्त की बेरहमी से हत्या; कनपटी, पीठ और प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली

पुरानी रंजिश और बदले की भावना में की गई इस हत्या में आरोपी ने पहले सिर, फिर पीठ और निजी अंग पर गोली मारी। शव को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत छह आरोपियों को पकड़ा है।

Madhya Pradesh: रायसेन जिले में सामने आई यह वारदात दिखाती है कि जब बदले की भावना हावी हो जाती है, तो इंसान रिश्तों की सारी सीमाएं लांघ देता है। जिस दोस्त ने शराब पार्टी में बुलाया, उसी ने पूरी योजना के साथ अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक विवेक उर्फ अविनाश शर्मा और मुख्य आरोपी बंटी फौजी उर्फ अमित जाट के बीच पुरानी दोस्ती थी। करीब 20 दिन पहले बंटी पर बंदूक से हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गया था। बंटी ने इस हमले का जिम्मेदार विवेक को मानकर हत्या की साजिश रची।

शराब पार्टी का बहाना 

योजना के अनुसार बंटी ने अपने पांच साथियों के साथ विवेक को सतलापुर थाना क्षेत्र के खेत के मकान में शराब पार्टी के बहाने बुलाया। सभी ने पार्टी का बहाना बनाकर सामान्य माहौल दिखाया।

रात के समय विवेक अपनी कार से नर्मदापुरम जा रहा था, तभी रास्ते में बंटी और उसके साथी नीरज मीणा ने उसे रोक लिया। पहले कनपटी पर बंदूक रखी गई, लेकिन विवेक की भीख और विनती को नजरअंदाज किया गया।

आरोपी ने मारी तीन गोलियां 

आरोपियों ने सबसे पहले सिर में गोली मारी, जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पीठ में गोली मारी गई। इसके बाद आरोपी इतनी बेरहमी दिखाते हुए पैंट उतारकर निजी अंग पर भी गोली दाग दी।

हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में डाला गया और शाहगंज क्षेत्र के बहोटा घाट में 25 फीट गहरी खाई में फेंक दिया गया। शव पत्थरों के बीच गिरा, ताकि पहचान और तलाश मुश्किल हो।

आरोपी की गिरफ्तारी

हत्या के बाद बंटी ने नौकर को बुलाकर शव हटवाया और दोस्तों को थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने विशेष टीम बनाई और घटनास्थल के पास विवेक का मोबाइल मिला।

मुखबिर की सूचना पर गोलू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में बंटी और अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। मुख्य आरोपी बंटी को ग्वालियर से दबोचा गया। कुल छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

Leave a comment