दुबई में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस साल की SIIMA 2025 में साउथ फिल्मों का जलवा देखने को मिला। अवॉर्ड्स में कई फिल्मों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
एंटेरेनमेंट: 2025 के साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) की घोषणा हो चुकी है। इस बार के SIIMA अवॉर्ड्स दुबई में आयोजित किए गए, जिसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ और प्रभास-अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने धमाल मचाया। इन दोनों ही फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। इस अवॉर्ड समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्मों की प्रतिभा और सिनेमाई कला का जश्न देखने को मिला।
बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस
अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। उनकी शानदार एक्टिंग और फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन को इस सम्मान से सराहा गया। वहीं, रश्मिका मंदाना को भी ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। उनकी भूमिका और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति ने दर्शकों और जूरी दोनों को प्रभावित किया।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और फिल्म
‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला। उनके निर्देशन ने फिल्म को बेहतरीन तकनीकी और कहानीगत सफलता दिलाई। इसके साथ ही नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। इस फिल्म ने कहानी, निर्देशन और प्रदर्शन के सभी स्तरों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
बिग बी और कमल हासन को मिला सम्मान
अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का पुरस्कार मिला। वहीं, इस फिल्म के लिए कमल हासन को बेस्ट विलेन का सम्मान दिया गया। इसके अलावा, अन्ना बेन को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। क्रिटिक्स अवॉर्ड्स में भी शानदार कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया। तेज्जा सज्जा को फिल्म ‘हनुमान’ के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला।
वहीं, मीनाक्षी चौधरी को फिल्म ‘लकी भास्कर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का सम्मान दिया गया। इसके साथ ही प्रशांत वर्मा को ‘हनुमान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक क्रिटिक्स का पुरस्कार मिला।
देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म - कल्कि 2898 एडी
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - सुकुमार (पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रश्मिका मंदाना (पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स) - प्रशांत वर्मा (हनुमान)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) - तेजा सज्जा (हनुमान)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) - मीनाक्षी चौधरी (लकी बास्कर)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - अन्ना बेन (कल्कि 2898 एडी)
- सर्वश्रेष्ठ संगीतकार - देवी श्री प्रसाद (पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार - रामजोगय्या शास्त्री (चुट्टमल्ले- देवरा)
- सर्वश्रेष्ठ गायक - शंकर बाबू कंदुकुरी (फीलिंग्स - पुष्पा 2: द रूल)
- सर्वश्रेष्ठ गायिका - शिल्पा राव (चुट्टमल्ले - देवरा)
- सर्वश्रेष्ठ विलेन - कमल हासन (कल्कि 2898 एडी)
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस - पंखुड़ी गिडवानी (लव मौली), भाग्यश्री बोरसे (मिस्टर बच्चन)
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर - संदीप सरोज (समिति कुरोलु)
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक - नंद किशोर येमानी (35 ओका चिन्ना कथा)
- सिनेमैटोग्राफर - रत्नावेलु (देवरा)
- सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन - सत्या (मथु वधालारा 2)