सुल्तानपुर: जिले के भदैंया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुई गांव में रविवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से तार के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार और पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृतक रविन्द्र (उम्र-अनुशेष) निवासी बरुई गांव, अपने पिता राजाराम के इकलौते बेटे थे। उन्होंने बताया कि रविन्द्र सुबह घर पर ही था, भोजन किया और उसके बाद घर से निकला। फिर काफी देर तक नहीं लौटा। खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने उसे बगल के बाग स्थित पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। परिवार ने बताया कि राजाराम के तीन बेटे थे। आठ साल पहले बड़े बेटे सुरेन्द्र की फोर-लेन बनने के दौरान दुर्घटना में मौत हुई थी, और छह साल पहले दुसरे बेटे का बीमारी के कारण निधन हो गया था। अब तीसरे व सबसे छोटे बेटे रविन्द्र की मौत ने परिवार को पूरी तरह टूट का दिया है।









