T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC ने सिखाया सबक

T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC ने सिखाया सबक

क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। बांग्लादेश लगातार भारत में मैच खेलने से असहमत था और ICC ने कई बार उनसे वेन्यू बदलने का अनुरोध किया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: बांग्लादेश से बड़ी खबर आ रही है। बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इसका मतलब साफ है कि बांग्लादेश भारत में होने वाले टूर्नामेंट में शामिल नहीं होगी। बांग्लादेश लगातार भारत में खेलने से इनकार कर रहा था, जबकि ICC लगातार वेन्यू बदलने की गुहार लगा रहा था। हालांकि, ICC ने स्पष्ट किया था कि वेन्यू नहीं बदला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप का बॉयकाट करने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है।

ICC ने दिया अल्टीमेटम

21 जनवरी को ICC ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया था कि या तो वे T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत जाने के लिए तैयार हों या उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा। BCB को अपना निर्णय 22 जनवरी तक लेने के लिए समय दिया गया था। इसके बावजूद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC का रुख स्वीकार नहीं किया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने खिलाड़ियों के साथ मीटिंग के बाद ऐलान किया कि “हम भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे।” BCB ने कहा कि वे ICC के निर्णयों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

BCB का ICC पर आरोप

BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने बयान में कहा कि “हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। ICC ने हमारी मांग को खारिज कर दिया कि हमारे मैच भारत के अलावा किसी अन्य जगह आयोजित हों। इससे हमारे 20 करोड़ फैंस प्रभावित होंगे और क्रिकेट की लोकप्रियता पर भी असर पड़ेगा।” बुलबुल ने यह भी कहा कि हाल ही में KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज किया। इस फैसले से नाराज होकर BCB ने अपनी टीम को भारत में मैच नहीं भेजने का फैसला लिया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश को टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में रखा गया था, जिसमें इटली, वेस्टइंडीज, नेपाल और इंग्लैंड की टीमें शामिल थीं। बांग्लादेश के बहिष्कार के बाद अब नई टीम को इस ग्रुप में खेलने का मौका मिलेगा। ICC की ओर से कहा गया है कि बांग्लादेश के स्थान पर टीम का चयन जल्द किया जाएगा, ताकि टूर्नामेंट में संतुलन बना रहे।

Leave a comment