NexPhone लॉन्च: Android 16, Linux और Windows 11 चलाने वाला स्मार्टफोन

NexPhone लॉन्च: Android 16, Linux और Windows 11 चलाने वाला स्मार्टफोन

NexDeck का नया NexPhone Android 16, Linux और Windows 11 पर चलता है। इसमें 12GB रैम, 64MP डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी है। कीमत $549 है और यह Q3 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

तीन ऑपरेटिंग सिस्टम 

NexDeck ने अपना नया स्मार्टफोन NexPhone लॉन्च किया है। यह फोन तीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है – Android 16, Linux और Windows 11। इसमें डुअल-बूटिंग का फीचर है, जिससे यूजर चाहें तो Windows 11 भी चला सकते हैं। कंपनी का कहना है कि फोन NexOS पर चलता है और इसमें डेस्कटॉप मोड भी उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप फोन को पूरी तरह Windows PC की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे बाहरी मॉनिटर से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

डिजाइन, डिस्प्ले और प्रोसेसर

NexPhone में 6.58 इंच की LCD स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2403 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

फोन में Qualcomm का Dragonwing QCM6490 चिपसेट लगा है। इसका ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 64-बिट आर्किटेक्चर पर काम करता है और पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक है। फोन में 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और Adreno 643 GPU है। NexPhone डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा और बैटरी

फोन में 64MP Sony IMX787 प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फ्रंट कैमरा 10MP का है। फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी क्षमता 5,000mAh है और इसमें 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलेगी।

कनेक्टिविटी और अतिरिक्त फीचर्स

फोन Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS, BeiDou, Galileo, GLONASS और USB Type-C 3.1 सपोर्ट करता है। USB Type-C हब के जरिए आप HDMI मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड और अन्य पेरिफेरल्स कनेक्ट कर सकते हैं। NexPhone MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP68 + IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

NexPhone का 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $549 (लगभग 50,000 रुपये) रखी गई है। यह डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। ग्राहक अभी $199 का डिपॉजिट देकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं। फोन की बिक्री Q3 2026 से शुरू होगी।

Leave a comment