भाग्य, मेहनत और अवसरों के सही इस्तेमाल के दम पर India एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच चुकी है, जहां रविवार को ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आज एक बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां India और New Zealand के बीच ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम Narendra Modi Stadium, अहमदाबाद में आयोजित होगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर एक और वैश्विक खिताब अपने नाम करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
अहमदाबाद में दोबारा इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम के लिए अहमदाबाद का यह मैदान यादगार रहा है। पिछले साल इसी मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर ICC Champions Trophy का खिताब जीता था। इस बार भी टीम इंडिया उसी इतिहास को दोहराने की कोशिश करेगी। हालांकि क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि न्यूजीलैंड को हल्के में लेना भारत के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है, क्योंकि कीवी टीम बड़े मैचों में मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
भारतीय टीम के कप्तान Suryakumar Yadav ने संकेत दिए हैं कि फाइनल मुकाबले में टीम संयोजन में बड़े बदलाव की संभावना कम है। सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma और स्पिनर Varun Chakravarthy का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इसके बावजूद टीम प्रबंधन उन पर भरोसा बनाए रख सकता है।
कोच Gautam Gambhir और गेंदबाजी कोच Morne Morkel अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ रणनीति पर काम करते नजर आए। टीम के पास विकल्प के तौर पर Kuldeep Yadav और Rinku Singh भी मौजूद हैं, लेकिन अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

न्यूजीलैंड की आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान
न्यूजीलैंड की टीम अपने आक्रामक बल्लेबाजों की वजह से खतरनाक मानी जा रही है। खासतौर पर ओपनर Finn Allen ने सेमीफाइनल में शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। उनके साथ Tim Seifert ने भी तेज शुरुआत दी थी, जिससे विरोधी टीम पर दबाव बन गया। इसके अलावा Rachin Ravindra, Daryl Mitchell और Glenn Phillips जैसे खिलाड़ी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के पास Mitchell Santner, Matt Henry और Lockie Ferguson जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को चुनौती दे सकते हैं।
भारत के लिए बुमराह होंगे सबसे अहम
भारतीय टीम की गेंदबाजी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah पर होगी। सेमीफाइनल में उन्होंने निर्णायक ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था। फाइनल में भी उनके चार ओवर बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इसके अलावा Arshdeep Singh और Hardik Pandya शुरुआती ओवरों में कीवी ओपनरों को रोकने की कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम पिछले कुछ समय से आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति के साथ खेल रही है। बल्लेबाज व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बजाय टीम के बड़े स्कोर पर ध्यान दे रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson और ऑलराउंडर Shivam Dube ने पिछले मैचों में जोखिम भरी लेकिन प्रभावी पारियां खेली हैं। साल 2024 की शुरुआत से भारत ने पांच बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 250 से अधिक का स्कोर बनाया है, जो किसी भी अन्य टीम से अधिक है। इससे साफ है कि टीम इंडिया का फोकस लगातार बाउंड्री लगाने और तेजी से रन बनाने पर है।
IND vs NZ: दोनों टीमों का स्कॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप ¨सह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिशेल, मैट हेनरी, लाकी फग्र्यूसन, कोल मैककांची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कोनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी।











