Pune

UP Police SI ASI Exam 2025: एडमिट कार्ड जल्द जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल

UP Police SI ASI Exam 2025: एडमिट कार्ड जल्द जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल

UP Police SI, ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए Admit Card 29 या 30 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 1-2 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI ASI Admit Card 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए एडमिट कार्ड 29 या 30 अक्टूबर 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पर्सनल मेल या ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से चेक करते रहें और समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

UP Police SI ASI Admit Card 2025: डाउनलोड कैसे करें

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन होगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसका प्रिंट सुरक्षित रखें। यह परीक्षा केंद्र पर दिखाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट और टाइमिंग

UPPRPB की ओर से परीक्षा निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए: 1 नवंबर 2025
  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपलनिरीक्षक (लेखा): 2 नवंबर 2025

परीक्षा की शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

UP Police SI ASI Exam Pattern 2025

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी और इसमें कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र चार सेक्शन में बांटा जाएगा।

सामान्य हिन्दी: 40 प्रश्न

  • मूल विधि / संविधान / सामान्य ज्ञान: 40 प्रश्न
  • संख्यात्मक और मानसिक योग्यता: 40 प्रश्न
  • मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तार्किक परीक्षा: 40 प्रश्न

प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा, जिससे परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और ध्यान केंद्रित कर प्रश्न हल करने की सलाह दी जाती है।

भर्ती विवरण और रिक्त पद

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1851 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए: 930 पद
  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा): 921 पद

उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a comment