WPL Auction 2026: नई दिल्ली में होगा WPL का ऑक्शन, जानिए बेस प्राइस से लेकर टीम पर्स तक की पूरी जानकारी

WPL Auction 2026: नई दिल्ली में होगा WPL का ऑक्शन, जानिए बेस प्राइस से लेकर टीम पर्स तक की पूरी जानकारी

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें दुनिया की शीर्ष महिला क्रिकेटर और उभरती युवा प्रतिभाएं अपने प्रदर्शन के लिए नई टीमें खोजेंगी। इस ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी होंगे, जबकि केवल 73 खाली स्लॉट के लिए बोली लगाई जाएगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इस ऑक्शन में कुल 277 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे, जो 73 खाली स्लॉट के लिए उपलब्ध होंगे, और इन पर पांच फ्रेंचाइजी बोली लगाती हुई नजर आएंगी। इन 277 खिलाड़ियों में 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Deepti Sharma पर लग सकती ऊंची बोली

WPL 2026 ऑक्शन 27 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे से नई दिल्ली में शुरू होगा। ऑक्शन में 8 खिलाड़ियों के मार्की सेट से शुरुआत होगी, जिसमें शामिल हैं:

  • दीप्ति शर्मा (भारत)
  • रेणुका सिंह (भारत)
  • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
  • एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)

मार्की खिलाड़ियों की बेस प्राइस सूची

ऑक्शन में शामिल प्रमुख मार्की खिलाड़ियों के बेस प्राइस इस प्रकार हैं:

  • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – ₹50 लाख
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – ₹50 लाख
  • एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – ₹50 लाख
  • अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) – ₹50 लाख
  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – ₹50 लाख
  • दीप्ति शर्मा (भारत) – ₹50 लाख
  • रेणुका ठाकुर (भारत) – ₹40 लाख
  • लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) – ₹30 लाख

ऑक्शन में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का मिश्रण

इस बार के ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे नाम शामिल हैं। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में लॉरा वोल्वार्ड्ट, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और सोफी एक्लेस्टोन जैसी अंतरराष्ट्रीय स्टार्स हैं।

टीम पर्स और रिटेंशन स्थिति

महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन (WPL Auction 2026) में रिटेन किए गए खिलाड़ी पर सभी फ्रेंचाइजी ने कुल 33.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यानी 41.2 करोड़ रुपये की राशि बाकी है, जिन्हें लेकर 5 टीमें ऑक्शन में उतरेगी। सबसे ज्यादा पर्स यूपी वॉरियर्स का है, जिनके पर्स में 14.5 करोड़ रुपये की राशि है। दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स है, जिनके पर्स में 9 करोड़ रुपये है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के पर्स में 6.15 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स 5.7 करोड़ रुपये के साथ खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। 

  • दिल्ली कैपिटल्स : जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद
  • गुजरात जायंट्स : एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी
  • मुंबई इंडियंस : नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल
  • UP वॉरियर्स : श्वेता सेहरावत

ऑक्शन में दीप्ति शर्मा की बेस प्राइस ₹50 लाख है और उनके लिए बोली में भारी प्रतिस्पर्धा की संभावना है। भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत के बाद, दीप्ति और उभरती युवा खिलाड़ी क्रांति गौड़ और श्री चारनी भी टॉप बायर्स की सूची में शामिल हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लॉरा वोल्वार्ड्ट, मैग लैनिंग, एलिसा हीली, सोफी डिवाइन और अमेलिया केर पर भी ऊंची बोली लग सकती है। ऑसियान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी इस ऑक्शन में ध्यान का केंद्र बने रहेंगे।

विशेष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

WPL 2026 में एसोसिएट क्रिकेट देशों से भी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं:

  • थीर्था सतीश (यूएई)
  • ईशा ओजा (यूएई)
  • तारा नॉरिस (यूएसए)
  • थिपाचा पुत्थावोंग (थाईलैंड)

ये खिलाड़ी भी अपनी टीमों के लिए बोली में शामिल होंगे। भारतीय फैंस और अंतरराष्ट्रीय दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी के जरिए और JioStar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ऑक्शन देख सकते हैं।

Leave a comment