Zktor: दक्षिण एशिया की नई डिजिटल परिभाषा; डेटा उपनिवेशवाद से गरिमा-केंद्रित भविष्य की ओर भारत की निर्णायक पहल

Zktor: दक्षिण एशिया की नई डिजिटल परिभाषा; डेटा उपनिवेशवाद से गरिमा-केंद्रित भविष्य की ओर भारत की निर्णायक पहल

फिनलैंड के गोपनीयता मूल्यों और दक्षिण एशिया की जमीनी वास्तविकताओं के मेल से उभरा एक नया डिजिटल मॉडल। शून्य-ट्रैकिंग, बिना-यूआरएल संरचना और महिलाओं की सुरक्षा आधारित डिजाइन ने वैश्विक सोशल प्लेटफ़ॉर्म विमर्श को चुनौती दी।

New Delhi: दक्षिण एशिया आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल समाज है, लेकिन सबसे कम संरक्षित भी। बीते दो दशकों में विदेशी डिजिटल प्लेटफार्मों ने यहां गहरी पैठ तो बनाई, पर इसके साथ जिस खतरे ने जन्म लिया, वह था डेटा उपनिवेशवाद, व्यवहार निगरानी और ऑनलाइन असुरक्षा। इसी परिदृश्य के बीच भारत में विकसित एक नया सोशल प्लेटफ़ॉर्म जेक्टर Zktor वैश्विक विश्लेषकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, न किसी आक्रामक अभियान की वजह से, बल्कि अपनी बुनियादी सोच की वजह से।

जेक्टर को विकसित करने वाली कंपनी सॉफ्टा टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड  Softa Technologies Limited (STL) ने इसे बिना किसी विदेशी निवेश, वेंचर कैपिटल नियंत्रण या बाहरी वित्तीय दबाव के तैयार किया है। वैश्विक टेक जगत, जहां प्लेटफ़ॉर्म अक्सर निवेशकों की प्राथमिकताओं से संचालित होते हैं, वहाँ यह स्वतंत्र मॉडल अपने आप में असामान्य है। पर असली दिलचस्पी उस विचार में है जिसने प्लेटफ़ॉर्म को जन्म दिया, एक विचार जो फिनलैंड में पनपे गोपनीयता मूल्यों और दक्षिण एशिया की सांस्कृतिक, भाषाई और सामाजिक संरचना के समन्वय से निकला है।

जेक्टर की आर्किटेक्चर में सबसे बड़ा परिवर्तन है शून्य-ट्रैकिंग मॉडल zero behavioural tracking, यानी प्लेटफ़ॉर्म उपयोगकर्ता के व्यवहार, पसंद या गतिविधियों की निगरानी नहीं करता। इसके साथ no-URL media architecture बिना-यूआरएल संरचना सामग्री को अनधिकृत डाउनलोड या प्रसार से रोकती है, जो विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए राहत का विषय है जिनकी निजी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग दक्षिण एशिया में एक गहरी डिजिटल समस्या बन चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार यह “सुरक्षा नीति से आगे बढ़कर सुरक्षा-आधारित डिज़ाइन” का दुर्लभ उदाहरण है, जिसे वैश्विक सोशल प्लेटफ़ॉर्म लंबे समय से लागू करने से कतराते रहे हैं।

women-centric digital protection,महिलाओं की ऑनलाइन गरिमा आज दुनिया भर में गंभीर विमर्श का विषय है, पर दक्षिण एशिया में यह सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी तीनों स्तरों पर चुनौती बन चुकी है। जेक्टर का “गरिमा-प्रथम” मॉडल इस दिशा में एक निर्णायक प्रयोग माना जा रहा है। इसकी एआई लेयर किसी भी गैर-सहमति वाले या आपत्तिजनक कंटेंट को आरंभिक चरण में ही रोक देती है, जिससे महिला उपयोगकर्ताओं को वह डिजिटल सुरक्षा मिलती है जिसकी कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य में यह प्रयास और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। चीन ने वर्षों पहले अपनी डिजिटल सीमाएँ स्थापित कीं, रूस अपनी पृथक साइबर संरचना में संचालित होता है, यूरोप ने कड़े डेटा-संरक्षण कानून लागू किए, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में तकनीक का ढांचा मुख्यतः निजी प्लेटफार्मों की नीतियों पर आधारित है। इस दौरान दक्षिण एशिया, विशेषकर भारत, वैश्विक प्लेटफार्मों पर निर्भर रहा, बिना इस बात के कि स्थानीय सांस्कृतिक विविधता, भाषा संरचना, सामाजिक मानदंड और महिला सुरक्षा को किस प्रकार संरक्षित किया जाए।

इसी संदर्भ में जेक्टर की उपस्थिति एक वैकल्पिक दक्षिण एशियाई डिजिटल मॉडल के संकेत के रूप में देखी जा रही है। इसका हाल ही में Apple App Store पर उपलब्ध होना वैश्विक स्तर पर इसकी तकनीकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है, क्योंकि Apple के सुरक्षा-मानदंड अत्यधिक सख्त माने जाते हैं। भारत और नेपाल में इसके शुरुआती उपयोग ने यह भी दर्शाया है कि यह प्लेटफ़ॉर्म भाषा और संस्कृति के अनुरूप स्थानीय संवेदनशीलताओं को संबोधित कर सकता है।

जेक्टर के पीछे तकनीकी दृष्टि से प्रेरक तत्व हैं इसके आर्किटेक्ट सुनील कुमार सिंह, जिन्होंने लगभग दो दशक यूरोप, विशेष रूप से फिनलैंड की गोपनीयता-संपन्न डिजिटल संस्कृति में बिताए। वहीं दूसरी ओर भारत की सामाजिक विविधता, डिजिटल खतरों और व्यापक उपयोगकर्ता आधार की उनकी गहरी समझ ने उन्हें यह महसूस कराया कि दक्षिण एशिया को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म की आवश्यकता है जो न केवल सुरक्षित हो, बल्कि मूल रूप से सांस्कृतिक गरिमा को केंद्र में रखकर बनाया गया हो। विशेषज्ञों के अनुसार यही संतुलन जेक्टर को वैश्विक विमर्श में अलग पहचान देता है।

हालाँकि यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि जेक्टर Zktor वैश्विक सोशल मीडिया संतुलन को कैसे प्रभावित करेगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि इसने बहस की दिशा बदल दी है। क्या दक्षिण एशिया जो दुनिया की सबसे युवा और सबसे तेज़ी से बढ़ती डिजिटल आबादी का घर है, आने वाले दशक में वैश्विक सोशल प्लेटफार्मों के मानदंड तय करने में भूमिका निभा सकता है? क्या संस्कृति-सम्मत, महिला-केंद्रित और व्यवहार-मुक्त डिजिटल मॉडल भविष्य में अनिवार्य हो जाएंगे?

Zktor: जेक्टर का संदेश सरल है, डिजिटल प्रगति तभी सार्थक है जब वह व्यक्ति की सुरक्षा, गरिमा और स्वतंत्रता को प्राथमिकता दे। और शायद यही संदेश दक्षिण एशिया के अगले डिजिटल अध्याय की दिशा तय करेगा।

 

Leave a comment