8300mAh बैटरी वाला OnePlus फोन आया बाजार में, iPhone की तुलना में कम कीमत

8300mAh बैटरी वाला OnePlus फोन आया बाजार में, iPhone की तुलना में कम कीमत

OnePlus ने अपना नया किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.83 इंच का 165Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 8,300mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। फोन IP66/IP68 रेटिंग के साथ आता है और चीन में CNY 2,599 (करीब 33,000 रुपये) से उपलब्ध है।

OnePlus Ace 6T Launch: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने नया किफायती फ्लैगशिप फोन OnePlus Ace 6T लॉन्च किया है। चीन में 25 दिसंबर 2025 से उपलब्ध इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की ब्राइटनेस है। Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज इसे हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस बनाते हैं। 8,300mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और IP66/IP68/IP69 रेटिंग इसे मजबूत और भरोसेमंद बनाती है। भारत में इसे OnePlus 15R के नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus Ace 6T में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन ColorOS 16 आधारित Android 16 पर चलता है। इसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से पावर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।

फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-एंड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है, जिससे यह रोजमर्रा की खरोंच और पानी से सुरक्षित रहता है।

कैमरा और वीडियो क्षमता

फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 16MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। बैक कैमरा 4K वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो 30fps तक सपोर्ट करता है।

बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी

OnePlus Ace 6T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,300mAh बैटरी है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, Wi-Fi 7, NFC, USB Type-C, GPS और ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क सपोर्ट शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Ace 6T को चीन में CNY 2,599 यानी करीब 33,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 12GB/256GB मॉडल के लिए है। इसके अलावा 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक के वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। फोन Flash Black, Fleeting Green और Electric Violet कलर ऑप्शंस में आएगा। भारत में इसे OnePlus 15R के नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Leave a comment