अर्जुन तेंदुलकर की शादी में Sara Tendulkar ने ढाया कहर, पिंक साड़ी में लूटी महफिल

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में Sara Tendulkar ने ढाया कहर, पिंक साड़ी में लूटी महफिल

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है। इस शादी का समारोह खास तौर पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। 

Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनके बेटे Arjun Tendulkar ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर Sania Chandhok के साथ शादी कर ली है। इस शादी में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी की चर्चा में अर्जुन की बड़ी बहन Sara Tendulkar भी लाइमलाइट में हैं। 

सारा अपने लुक्स और अंदाज से सबका ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनकर भाई की शादी में अपना जलवा बिखेरा और फैंस का दिल जीत लिया।

सारा तेंदुलकर का पिंक साड़ी लुक

भाई की शादी के अवसर पर सारा तेंदुलकर ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनके इस लुक को फैंस ने बेहद पसंद किया और सोशल मीडिया पर उन्हें तुरंत ‘नेशनल क्रश’ की उपाधि दी गई। सारा ने अपने लुक को सिंपल और क्लासिक रखा। उन्होंने हल्का ग्लोइंग मेकअप किया और अपनी साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनी, जिससे उनका रूप और भी आकर्षक लग रहा था। उनके इस स्टाइल ने शादी की महफिल में चार चांद लगा दिए और उन्होंने साबित कर दिया कि वे केवल क्रिकेट की बेटी नहीं, बल्कि स्टाइल आइकॉन भी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर की शादी के दौरान सारा का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ गाने पर अपने स्टाइलिश मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस एनर्जी और अंदाज ने समारोह को और भी खास बना दिया। फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की और कहा कि उन्होंने भाई की शादी में लाइमलाइट पूरी तरह अपने कब्जे में कर ली।

शादी से पहले आयोजित प्री-वेडिंग फंक्शन में भी सारा तेंदुलकर ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा था। इस अवसर पर उन्होंने डिज़ाइनर अर्पिता मेहता का पर्पल कलर का लहंगा पहना, जिस पर मिरर वर्क किया गया था। इस लहंगे के साथ उन्होंने ग्रीन बेस्ट कलर चुनरी पेयर की और बालों में नीट चोटी स्टाइल बनाई, जिसे मिरर वाली एक्सेसरीज़ से सजाया गया।

उनके इस ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस ने उनकी तुलना बॉलीवुड की दियों से की और कमेंट में लिखा कि सारा तेंदुलकर हर मौके पर अपने स्टाइल सेंस से सभी को प्रभावित करती हैं।

Leave a comment