अविका गौर ने प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से कहा- 'कोई और न्यूज है...'

अविका गौर ने प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से कहा- 'कोई और न्यूज है...'

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बालिका वधू से नेशनल लेवल पर खूब पहचान और फेम हासिल किया था। अविका ने 2025 में नेशनल टीवी के शो 'पति पत्नी और पंगा' के दौरान मिलिंद चंदवानी से शादी की थी।

Avika Gor On Pregnancy Rumours: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर ने हाल ही में अपने प्रेगनेंसी के रूमर्स पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ‘बालिका वधू’ से नेशनल लेवल पर पहचान बनाने वाली अविका ने कुछ महीने पहले अभिनेता मिलिंद चंदवानी से शादी की थी। शादी के बाद से ही उनके जीवन में बड़े बदलाव और नई शुरुआत को लेकर फैंस के बीच अफवाहें तेज हो गई थीं।

अविका गौर ने क्या कहा प्रेगनेंसी रूमर्स पर?

हाल ही में टेली टॉक इंडिया से बातचीत में अविका गौर ने अपनी प्रेगनेंसी की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट कहा, प्रेगनेंसी की ये सारी अफवाहें सरासर झूठी हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक छोटा सा हिंट भी छोड़ा। अविका ने कहा, कोई और खबर है… क्या है जल्दी बताएंगे।

इस बयान से यह स्पष्ट है कि अविका और मिलिंद अपने फैंस के लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आने वाले हैं, हालांकि यह अभी गुप्त रखा गया है। अविका और मिलिंद ने हाल ही में अपने जीवन में नए अध्याय और बड़े बदलाव को लेकर एक व्लॉग शेयर किया था। वीडियो में अविका ने संकेत दिया था कि उनके जीवन में कुछ “बहुत बड़ा” होने वाला है। वहीं मिलिंद ने इसे अनएक्स्पेक्टेड बदलाव बताया, जिसे उन्होंने दिल से अपनाया है।

इस वीडियो के बाद फैंस ने तुरंत ही यह मान लिया कि यह बदलाव प्रेगनेंसी से जुड़ा हो सकता है। सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। हालांकि उस समय न तो अविका और न ही मिलिंद ने अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी, जिससे स्पेकुलेशन और भी बढ़ गया।

अविका-मिलिंद की शादी की कहानी

अविका और मिलिंद ने 2025 में ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो के जरिए अपनी शादी को नेशनल टीवी पर दिखाया। इस शादी का टेलीकास्ट 30 सितंबर 2025 को कलर्स टीवी पर हुआ। इस अनकंवेंशनल शादी के बारे में अविका ने कहा था, मेरी शादी अनकंवेंशनल ही होनी थी क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। मैं अक्सर कहती हूं कि मेरी लाइफ ऐसी है, जिसका दूसरे लोग सपना देखते हैं, और मैं इस ब्लेसिंग के लिए वास्तव में आभारी हूं। लेकिन ग्रेटिट्यूड का मतलब यह नहीं है कि सब कुछ आसान है।

अविका गौर ने बालिका वधू से टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई, जबकि मिलिंद चंदवानी भी टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन के छोटे-छोटे पलों और नई शुरुआत के अनुभव साझा किए हैं। फैंस उनके रिलेशनशिप के प्रति बहुत उत्साहित हैं और उनकी हर पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आती है।

Leave a comment