भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रैंड फिनाले से सिर्फ दो सप्ताह पहले इस सीजन ने दर्शकों को चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न्स देकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बिग बॉस सीजन 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कुछ कंटेस्टेंट्स का खेल और मजबूत होता जा रहा है। 14 हफ्तों के बाद जिनकी पर्सनैलिटी शो में सबसे ज्यादा उभरकर आई है, उनमें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और तान्या मित्तल शामिल हैं, जिन्हें इस सीजन के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के रूप में देखा जा रहा है। 60 साल की कुनिका सदानंद भी इस सीजन की मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कम वोट्स मिलने के कारण उन्हें वीकेंड के एलिमिनेशन में बाहर कर दिया गया।
घरवालों को चैन की सांस लेने से पहले ही बिग बॉस ने घर में नॉमिनेशन टास्क करवाया। ग्रैंड फिनाले से दो हफ्ते पहले, बिग बॉस 19 के 14वें हफ्ते में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में गए, इसकी पूरी डिटेल्स नीचे उपलब्ध हैं।
कुनिका सदानंद के बाहर होते ही घर में मची हलचल
ऑडियंस के बीच ‘राजमाता’ के नाम से प्रसिद्ध कुनिका शो की मजबूत आवाज़ मानी जाती थीं। उनके निकलते ही घर में सभी कंटेस्टेंट्स को लगा कि अब गेम कुछ सहज होगा, लेकिन बिग बॉस ने तुरंत ही नॉमिनेशन टास्क की घोषणा करके घरवालों को नए तनाव में डाल दिया। इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया को खासतौर पर अलग तरीके से डिजाइन किया गया, जिससे प्रतियोगियों के बीच रणनीति और टकराव की नई लहर दौड़ गई।
बिग बॉस से जुड़ी हर अपडेट देने वाले एक्स (Twitter) पेज BB Tak के अनुसार, इस बार नॉमिनेशन ‘असेंबली हॉल’ की बजाय कन्फेशन रूम में करवाया गया। यहां एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया और उन्हें खुली छूट दी गई कि वे जितने चाहें उतने नाम नॉमिनेशन के लिए दे सकते हैं। इस फैसले ने पूरे गेम की दिशा बदल दी, क्योंकि हर प्रतियोगी ने उन लोगों को वोट किया जिन्हें वह फिनाले में नहीं देखना चाहते थे।
इस हफ्ते सभी प्रतियोगी आए नॉमिनेशन में

रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में मौजूद सभी 8 कंटेस्टेंट्स के खिलाफ बराबर संख्या में वोट पड़े। नतीजा इस हफ्ते बिग बॉस 19 के सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं।यह टर्निंग पॉइंट सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना रहा है, क्योंकि हर प्रतिभागी अब फिनाले वीक में पहुंचने के लिए संघर्ष करेगा। फिनाले के करीब इन प्रतिभागियों का गेम सबसे मज़बूत 14 हफ्तों के बाद, घर में जिन चार कंटेस्टेंट्स की लोकप्रियता और गेम स्ट्रैटेजी सबसे ज्यादा प्रभावी रही हैं, वे माने जा रहे हैं:
- फरहाना भट्ट
- गौरव खन्ना
- अमाल मलिक
- तान्या मित्तल
फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों मानते हैं कि ये चारों सीजन के टॉप दावेदारों में शामिल हैं।
‘टिकट टू फिनाले’ टास्क देगा एक प्रतिभागी को सुरक्षा कवच
जब सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो चुके हैं, तो मेकर्स ने इस सीजन की लोकतांत्रिक थीम पर चलते हुए प्रतिभागियों को एक और बड़ा मौका देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जल्द ही घर में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क आयोजित किया जाएगा। इस टास्क में शामिल होंगे:
- अशनूर कौर
- गौरव खन्ना
- फरहाना भट्ट
- शहबाज
- अमाल मलिक
- मालती
- प्रणित
- तान्या मित्तल
जो भी यह टास्क जीतेगा, वह सीधे फिनाले वीक में पहुंच जाएगा और नॉमिनेशन से सुरक्षित हो जाएगा। बिग बॉस 19 का शानदार ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। दर्शक इस रोमांचक रात को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और कलर्स चैनल पर लाइव देख पाएंगे।











