Pune

बलूच आर्मी का बड़ा का दावा, 29 पाकिस्तानी सैनिकों को मारा, कहा- आजादी तक जारी रहेगा युद्ध

बलूच आर्मी का बड़ा का दावा, 29 पाकिस्तानी सैनिकों को मारा, कहा- आजादी तक जारी रहेगा युद्ध

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा और कलात में दो अलग-अलग IED हमलों में 29 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। संगठन का कहना है कि यह संघर्ष बलूचिस्तान की आजादी तक जारी रहेगा।

Baloch Liberation Army: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के क्वेटा और कलात में दो अलग-अलग हमलों में कुल 29 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है। संगठन के अनुसार, यह हमला उनकी स्पेशल यूनिट 'फतेह स्क्वाड' द्वारा किया गया, जो इंटेलिजेंस यूनिट ZIRAR की खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। BLA ने स्पष्ट किया है कि जब तक बलूचिस्तान को स्वतंत्रता नहीं मिलती, तब तक पाकिस्तान की सेना को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

क्वेटा में सैनिकों को ले जा रही बस पर IED हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने जानकारी दी है कि उनकी स्पेशल यूनिट 'फतेह स्क्वाड' ने पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक आईईडी (IED) हमला किया। यह हमला एक सैन्य बस को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक सवार थे। यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी और इस पर काफी समय से BLA की इंटेलिजेंस यूनिट ZIRAR नजर रखे हुए थी।

हमले के दौरान बस में सवार 27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद कई अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। BLA के मुताबिक, यह ऑपरेशन पूरी तरह से योजनाबद्ध था और इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

बस में मौजूद थे कव्वाली कलाकार, BLA ने नहीं किया नुकसान

इस सैन्य बस में कुछ कव्वाली गायक और कलाकार भी यात्रा कर रहे थे। BLA ने बयान में यह स्पष्ट किया है कि ये कलाकार उनके निशाने पर नहीं थे और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। संगठन ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सैन्यकर्मियों को निशाना बनाना था, आम नागरिक या गैर-सैन्य लोग उनके लक्ष्य में शामिल नहीं हैं।

कलात जिले में दूसरा हमला, सेना के वाहन को बनाया निशाना

क्वेटा के अलावा BLA ने कलात जिले के हजार गांजी क्षेत्र में भी एक और IED हमला किया। यह हमला एक पाकिस्तानी सैन्य वाहन को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में दो और सैनिक मारे गए, जिससे दोनों हमलों में कुल मृतकों की संख्या 29 तक पहुंच गई।

BLA के अनुसार, इस हमले में पाकिस्तानी सेना से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचाया गया है। कलात ऑपरेशन को बलूच लड़ाकों द्वारा सटीक प्लानिंग और प्रभावी एक्शन के रूप में देखा जा रहा है।

ZIRAR की भूमिका: इंटेलिजेंस से मिली बढ़त

इन हमलों को अंजाम देने में BLA की इंटेलिजेंस यूनिट ZIRAR की भूमिका अहम रही। संगठन का कहना है कि ZIRAR ने लगातार उस बस की निगरानी की, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक सफर कर रहे थे। यूनिट ने न केवल उनकी मूवमेंट पर नजर रखी बल्कि सही समय और स्थान की पहचान कर फतेह स्क्वाड को ऑपरेशन के लिए तैयार किया।

Leave a comment