Friday Box Office 26 December: 'धुरंधर' ने मारी बाज़ी', नई फिल्में और हॉलीवुड का प्रदर्शन

Friday Box Office 26 December: 'धुरंधर' ने मारी बाज़ी', नई फिल्में और हॉलीवुड का प्रदर्शन

फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अपना दबदबा बनाए रखा, चौथे शुक्रवार को 15 करोड़ रुपये की कमाई की। नई रिलीज़ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘एनाकोंडा’ दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहीं। वहीं, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

Friday Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बाज़ी मारी। 22 दिन पुरानी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने सिर्फ 5 करोड़ की कमाई की। हॉलीवुड फिल्मों में ‘एनाकोंडा’ फीकी साबित हुई, जबकि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 7.50 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल 117 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

धुरंधर’ की पकड़ कायम

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की। 22 दिनों में इसकी कुल कमाई 648.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये पार कर चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं।

नई रिलीज ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की धीमी शुरुआत

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शुक्रवार को यह 5 करोड़ पर सीमित रही। दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 12.75 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपनी शुरुआत में क्रिसमस का फायदा उठाया था, लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सामने यह धीमी साबित हुई।

हॉलीवुड फिल्मों की स्थिति

जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने फ्राइडे को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल 117 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। वहीं, नई हॉलीवुड रिलीज ‘एनाकोंडा’ शुक्रवार को सिर्फ 80 लाख रुपये ही कमा सकी, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 2.40 करोड़ रुपये पर रहा।

फ्राइडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से स्पष्ट है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस हफ्ते भी बाजार में हावी है। नई रिलीज़ फिल्मों को अपने प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए प्रचार और दर्शक रुझानों पर ध्यान देना होगा।

Leave a comment