Columbus

Happy Birthday Vaani Kapoor: होटल इंडस्ट्री से बॉलीवुड की चमक तक, जानिए वाणी कपूर की पूरी कहानी

Happy Birthday Vaani Kapoor: होटल इंडस्ट्री से बॉलीवुड की चमक तक, जानिए वाणी कपूर की पूरी कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) आज (23 अगस्त) अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। महज आठ फिल्मों के सफर में उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। 

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर, जिनका जन्म 23 अगस्त 1988 को हुआ था, आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वाणी ने अब तक महज आठ फिल्मों में काम किया है, लेकिन इस छोटे से सफर में उन्होंने दर्शकों को अलग-अलग अंदाज में प्रभावित किया है। कभी उन्होंने ग्लैमरस लुक से लोगों का ध्यान खींचा तो कभी गंभीर और संवेदनशील किरदारों से दिल जीता।

उनका फिल्मी सफर 2013 में शुद्ध देसी रोमांस से शुरू हुआ, जिसके बाद वे बेफिक्रे, वॉर और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आईं। खास बात यह है कि वाणी का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है, बावजूद इसके उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

दिल्ली की लड़की से बॉलीवुड तक का सफर

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता शिव कपूर फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं, जबकि मां डिम्पी कपूर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं। वाणी का परिवार कभी भी फिल्मी दुनिया से जुड़ा नहीं रहा। वह दो बहनों में छोटी हैं और बेहद साधारण माहौल में पली-बढ़ीं। बचपन से ही वाणी का स्वभाव खुला और मिलनसार रहा। स्कूल के दिनों में उन्हें डांस और म्यूजिक का शौक था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों का हिस्सा बनेंगी।

वाणी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई माता जयकौर पब्लिक स्कूल (दिल्ली) से की। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ ही वाणी ने होटल मैनेजमेंट की ओर रुख किया और जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की। बाद में उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम किया।

होटल इंडस्ट्री में काम करते हुए उनकी मुलाकात Elite Model Management से हुई। उनकी पर्सनालिटी और लंबी हाइट ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री दिलाई। यहीं से वाणी की जिंदगी ने नया मोड़ लिया।

फिल्मी करियर की शुरुआत: शुद्ध देसी रोमांस

मॉडलिंग के दौरान वाणी ने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया और विज्ञापनों में भी काम किया। धीरे-धीरे उनका चेहरा पहचान में आने लगा और यशराज फिल्म्स की कास्टिंग टीम की नजर उन पर पड़ी। यहीं से उन्हें बॉलीवुड डेब्यू का मौका मिला। वाणी कपूर ने साल 2013 में यशराज फिल्म्स की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म में वाणी सेकेंड लीड में थीं, लेकिन उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और वाणी रातोंरात चर्चा में आ गईं। इसके बाद उन्होंने 2014 में तमिल फिल्म ‘आहा कल्याणम’ में काम किया। हालांकि यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन वाणी को यहां भी सराहा गया।

बेफिक्रे से मिली पहचान

साल 2016 में वाणी को रणवीर सिंह के साथ ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्म मिली। फिल्म पेरिस की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट हुई थी। वाणी का बोल्ड अंदाज और डांस मूव्स ने उन्हें यंग जनरेशन की फेवरेट बना दिया। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया, लेकिन वाणी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी। 2019 में वाणी ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ में काम किया। फिल्म में उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन गाना ‘घुंघरू’ सुपरहिट हुआ। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और वाणी की लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई।

2021 में वाणी कपूर ने आयुष्मान खुराना के साथ ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में काम किया। इसमें उन्होंने एक ट्रांसवुमन का किरदार निभाया। यह चुनौतीपूर्ण रोल उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। इस फिल्म ने दिखा दिया कि वाणी सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं बल्कि गहराई वाले किरदार भी बखूबी निभा सकती हैं।

अन्य फिल्में 

  • ‘शमशेरा’ (2022) – रणबीर कपूर संग, फिल्म असफल रही लेकिन वाणी की एक्टिंग की तारीफ हुई।
  • ‘बेल बॉटम’ (2021) – अक्षय कुमार के साथ नजर आईं, फिल्म औसत रही।

वाणी कपूर अपनी प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखती हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। फिटनेस और फैशन उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं। वाणी योगा और डांस की दीवानी हैं और इन्हें अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाणी कपूर की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये है। 

उनकी इनकम का मुख्य स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और मॉडलिंग हैं। वाणी के पास दिल्ली और मुंबई में शानदार घर हैं और वह लग्जरी कारों की शौकीन भी हैं।

Leave a comment