IndiGo ने ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू की है। 25-28 नवंबर तक घरेलू फ्लाइट ₹1,799 और इंटरनेशनल ₹5,999 में उपलब्ध हैं। शिशु किराया ₹1, एड-ऑन सर्विसेज पर डिस्काउंट, और 7 जनवरी से 30 जून 2026 तक यात्रा कर सकते हैं।
IndiGo Black Friday Sale: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने अपना सालाना ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ शुरू कर दिया है। यह लिमिटेड पीरियड सेल 25 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस सेल में 7 जनवरी से 30 जून 2026 तक की यात्रा शामिल है। लॉन्ग वीकेंड, स्कूल की छुट्टियां और गर्मियों की शुरुआती ट्रिप के लिए यह समय बेस्ट माना जा रहा है।
घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भारी डिस्काउंट
इस सेल में घरेलू वन-वे किराया सिर्फ ₹1,799 से शुरू हो रहा है। कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल रूट्स पर किराया ₹5,999 से शुरू है। छोटे बच्चों वाले परिवारों के लिए खास ऑफर है, 0 से 24 महीने तक के शिशु घरेलू फ्लाइट में केवल 1 रुपये में उड़ान भर सकते हैं।
मुख्य घरेलू रूट्स और किराया
घरेलू रूट्स जैसे हुब्बली–मुंबई, दिल्ली–ग्वालियर, सूरत–गोवा, बेंगलुरु–कुरनूल और अन्य शामिल हैं। ये सभी रूट्स 1,799 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
इंटरनेशनल रूट्स और किराया
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए चेन्नई–ढाका ₹5,999, मुंबई–काठमांडू ₹6,299, अबू धाबी–कोझिकोड ₹6,499 और चेन्नई–सिंगापुर ₹6,899 से शुरू हो रहे हैं। अन्य प्रमुख रूट्स पर किराया ₹6,299 से ₹7,299 तक है।
एड-ऑन सर्विसेज पर छूट
किराए के अलावा IndiGo ने कई एड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट दी है। फास्ट फॉरवर्ड प्रायोरिटी सर्विस पर 70% तक की छूट, प्री-बुक मील्स पर 10% छूट और अन्य ट्रैवल एड-ऑन सर्विसेज पर डिस्काउंट उपलब्ध है। आप इन्हें IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और पार्टनर प्लेटफॉर्म के जरिए बुक कर सकते हैं।
सेल की शर्तें
इस सेल में केवल IndiGo की नॉन-स्टॉप, कनेक्टिंग और मल्टी-सिटी फ्लाइट्स शामिल हैं। वन-वे और राउंड-ट्रिप दोनों बुकिंग की जा सकती है। ग्रुप बुकिंग पर यह सेल लागू नहीं है। सीटें सीमित हैं और डायनामिक प्राइसिंग के अनुसार किराया बदल सकता है। इस सेल को किसी अन्य ऑफर के साथ जोड़ा नहीं जा सकता।
IndiGo का नेटवर्क विस्तार
IndiGo वर्तमान में भारत की नंबर-1 एयरलाइन है। कंपनी के पास 400 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं और रोजाना 2,300 से ज्यादा उड़ानें संचालित होती हैं। यह 90 से अधिक घरेलू और 45 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक सेवा प्रदान करती है और लगातार अपने ग्लोबल नेटवर्क का विस्तार कर रही है।












