JEE Main 2026 चौथे दिन की परीक्षा में बैलेंस्ड पेपर, मैथ्स रहा थोड़ा मुश्किल

JEE Main 2026 चौथे दिन की परीक्षा में बैलेंस्ड पेपर, मैथ्स रहा थोड़ा मुश्किल

JEE Main 2026 Session 1 की चौथे दिन की परीक्षा संपन्न हो गई। पहली और दूसरी शिफ्ट में पेपर का लेवल मॉडरेट रहा। मैथ्स चुनौतीपूर्ण, फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान से मॉडरेट थी। रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा।

JEE Main 2026 के चौथे दिन की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो गई है। इस शिफ्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों ने पेपर के डिफिकल्टी लेवल को मॉडरेट बताया। शुरुआती प्रतिक्रिया के अनुसार मैथ्स का सेक्शन चुनौतीपूर्ण रहा, वहीं फिजिक्स को हल किया जा सकता था और केमिस्ट्री में अच्छे अंक लाने की संभावना थी।

अजय शर्मा, नेशनल एकेडमिक डायरेक्टर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ के अनुसार, पेपर तीनों सब्जेक्ट-फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स-में बैलेंस था। हालांकि, मैथ्स में लंबे कैलकुलेशन की वजह से इसे थोड़ा मुश्किल माना गया।

पहली शिफ्ट का एनालिसिस

पहली शिफ्ट में शामिल उम्मीदवारों ने भी पेपर को मॉडरेट लेवल का बताया। अजय शर्मा ने बताया कि पहली शिफ्ट में तीनों विषय लगभग समान स्तर के थे, हालांकि मैथ्स थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। फिजिक्स और केमिस्ट्री तुलनात्मक रूप से आसान थी।

पिछले साल की तरह इस साल भी सवालों का वितरण और चैप्टर कवरेज बैलेंस था। यानी पेपर किसी एक विषय पर ज्यादा झुका हुआ नहीं था। इस तरह सभी विषयों में तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर बराबर था।

तीसरे दिन की परीक्षा का रिव्यू

तीसरे दिन की सुबह की शिफ्ट को भी मॉडरेट मुश्किल माना गया। मैथ्स थोड़ी चुनौतीपूर्ण रही, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान से मॉडरेट थी। पेपर का स्ट्रक्चर बैलेंस्ड था और सवालों का स्तर कैंडिडेट्स के लिए उपयुक्त माना गया।

आंसर-की प्रक्रिया

JEE Main 2026 के शेष दिनों की परीक्षा 28 और 29 जनवरी को होगी। सभी परीक्षाएं समाप्त होने के बाद पहली आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपनी आॉब्जेक्शंस दर्ज करा सकते हैं।

फाइनल आंसर-की के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट दूसरे वीक में जारी होने की संभावना है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। इस परीक्षा के आधार पर ही आगे के एडमिशन प्रोसेस और JEE Advanced के लिए पात्रता तय होगी, इसलिए उम्मीदवार अपनी

Leave a comment