सोशल मीडिया सेंसेशन खुशी मुखर्जी अक्सर अपने विवादित अंदाज और लिबास के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने संजय दत्त, सलमान खान, अरबाज खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के बारे में खुलकर बातें की।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के बारे में खुलकर बात की और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने अरबाज खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार सहित अन्य कलाकारों पर अपने अनुभव साझा किए और साथ ही यह भी बताया कि कैसे इंडस्ट्री में उनकी मुश्किलें बढ़ाई गईं।
खुशी मुखर्जी ने बताया कि उन्हें अरबाज खान की एक फिल्म में ऑफ़र मिला, लेकिन वह कभी फ्लोर तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा, “प्रोड्यूसर ने मुझे साइनिंग अमाउंट दिया, लेकिन बाद में कहा कि वे कर्ज में हैं और मुझे चेक डिपॉजिट नहीं करना है। इसके अलावा उन्होंने मुझसे कुछ पैसे उधार भी मांगे। मैंने अपनी EMI वगैरह भरनी थी, इसलिए यह संभव नहीं हो सका। बाद में बताया गया कि अरबाज मुझे पसंद नहीं करते। इस वजह से शूट नहीं हो पाया। मैंने कभी ऐसा नहीं कहा कि मुझे अरबाज पसंद नहीं हैं, लेकिन उन्होंने मुझे रिप्लेस कर दिया।
अरबाज खान के साथ संघर्ष, सनी लियोनी और इंडस्ट्री पर सवाल

खुशी ने आगे बताया कि उन्होंने अरबाज खान के ऑफिस में कई बार जाकर म्यूजिक वीडियो के लिए मदद मांगी, लेकिन उन्हें लगातार यह सुनने को मिला कि उन्हें पसंद नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “मैंने उस रोल के लिए एक-डेढ़ साल तक तैयारी की, डांस क्लासेज जॉइन की और फ्री में प्रमोशन किया, लेकिन फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं आई। मुझे केवल एडवांस रकम चाहिए थी, जो मुझे नहीं दी गई।”
खुशी मुखर्जी ने सनी लियोनी को बैन करने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ऐप बंद की क्योंकि मुझे लगा कि यह वल्गर लग रही है, और इसके लिए भी मैं ट्रोल हुई। अगर मेरी वजह से ऐप बंद हुआ, तो सनी लियोनी को क्यों नहीं बैन किया जा रहा? क्यों सभी फॉरेनर्स पर दवाब नहीं है?
संजय दत्त और अक्षय कुमार के बयान पर नाराजगी
अभिनेत्री ने कहा कि उनके खिलाफ संजय दत्त और अक्षय कुमार ने पहले ही बयान जारी कर दिया था। उन्होंने बताया, “मुझसे पूछा गया कि जिस तरह मैं कपड़े पहनकर सड़क पर निकलती हूं, मुझे बैन कर देना चाहिए। लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि मुझे कब तक ट्रोल किया जाएगा? मैं जो पहनना चाहती हूं, पहनती हूं। ए-लिस्टर्स से लेकर राखी सावंत तक सब गैंग-अप कर रहे हैं।”
खुशी मुखर्जी ने कहा कि उनके भाई ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है, फिर भी उन्हें इंडस्ट्री में अजीब तरह के ऑफर्स मिलते हैं। उन्होंने ड्रग्स पार्टी, लाउड म्यूजिक और हॉर्न्स बजाने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया, जो उनके अनुसार उन्हें परेशान करने के लिए की जा रही थीं। खुशी मुखर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर सेंसेशन रहती हैं। उनका कहना है कि उनकी व्यक्तिगत पसंद और स्टाइल को लेकर लगातार आलोचना होती है। इस इंटरव्यू में उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में अपने करियर को बनाए रखने के लिए कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ा।










