Kohli-Dhoni Reunion: रांची में धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत, वायरल वीडियो ने फैन्स को किया भावुक

Kohli-Dhoni Reunion: रांची में धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत, वायरल वीडियो ने फैन्स को किया भावुक

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रांची से एक बेहद खास और भावुक कर देने वाला पल सामने आया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स ‘रीयूनियन ऑफ द ईयर’ कह रहे हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: रांची में गुरुवार देर रात क्रिकेट फैन्स के लिए एक यादगार पल देखने को मिला। एक वायरल वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोहली को अपनी कार में ड्राइव करते हुए नजर आए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि धोनी खुद कोहली को टीम के होटल तक छोड़ने गए थे। वीडियो में कोहली की मुस्कान और धोनी की सादगी देखकर फैन्स पुरानी यादों में खो गए और इसे सोशल मीडिया पर 'री-यूनियन ऑफ द ईयर' कहकर शेयर करने लगे। इसके साथ ही रिषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ भी इस मुलाकात में मौजूद थे।

धोनी के घर पहुंचे कोहली, पंत और अन्य खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कुछ अन्य खिलाड़ी गुरुवार देर रात डिनर पर एमएस धोनी के घर पहुंचे। यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि जब भी टीम इंडिया रांची आती है, धोनी के घर खिलाड़ियों का जाना एक तरह की परंपरा बन चुकी है। डिनर के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें एमएस धोनी खुद कार ड्राइव करते हुए विराट कोहली के साथ दिखाई दिए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी खुद विराट को टीम होटल छोड़ने गए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर छाया ‘थाला-किंग’ मोमेंट

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। फैन्स ने इसे धोनी और कोहली के स्वर्णिम दौर की यादों से जोड़ दिया। स्टार स्पोर्ट्स ने भी वीडियो साझा करते हुए इसे ‘रीयूनियन ऑफ द ईयर’ बताया। वीडियो में विराट की मुस्कान और धोनी की सादगी ने करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया। 2011 वर्ल्ड कप जीत से लेकर कई ऐतिहासिक सीरीज तक, दोनों की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की शुरुआत उतनी प्रभावशाली नहीं रही थी, लेकिन अंतिम मुकाबले में उनकी नाबाद 74 रनों की पारी ने उनकी वापसी के संकेत दे दिए। वहीं रोहित शर्मा ने भी उस दौरे पर शतक जड़ा था। यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड पर नज़र डालें, तो वह शानदार रहा है। उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 31 वनडे मैचों में 1504 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 65.39 का रहा है। इस दौरान उनके नाम 5 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं।

Leave a comment