LIC की Jeevan Arogya पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जो पूरे परिवार को अस्पताल और मेडिकल खर्चों से आर्थिक सुरक्षा देती है। इसमें अस्पताल में भर्ती, सर्जरी, डे-केयर और एंबुलेंस चार्ज जैसी सुविधाएं मिलती हैं। रोजाना 1,000 से 4,000 रुपये तक कैश बेनिफिट और सर्जरी पर बड़ा कवर मिलता है, जिससे अचानक आई मेडिकल जरूरतों में वित्तीय सहारा सुनिश्चित होता है।
LIC Policy: हेल्थ खर्चों की बढ़ती चिंता के बीच LIC की Jeevan Arogya पॉलिसी परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने वाला भरोसेमंद विकल्प है। यह प्लान अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, डे-केयर ट्रीटमेंट और गंभीर दुर्घटनाओं की स्थिति में तुरंत मदद करता है। पॉलिसी के तहत बीमाधारक अपनी जरूरत के हिसाब से दैनिक कैश बेनिफिट (₹1,000-₹4,000) चुन सकते हैं और इसके आधार पर बड़ा सर्जिकल कवर भी मिलता है। इसमें नॉन-क्लेम बोनस, एंबुलेंस खर्च और आसान क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शामिल है। 18 से 65 वर्ष तक के लोग और उनके माता-पिता, बच्चे व सास-ससुर भी इस योजना में कवर हो सकते हैं।
क्या है LIC जीवन आरोग्य पॉलिसी
जीवन आरोग्य एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। यह पॉलिसी अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन या फिर किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में परिवार को सीधा आर्थिक सहारा देती है। सबसे खास बात यह है कि यह पॉलिसी सिर्फ इलाज के असली खर्च पर निर्भर नहीं करती, बल्कि तयशुदा लंप सम लाभ देती है। यानी मेडिकल बिल चाहे जितना भी हो, पॉलिसी के हिसाब से तय रकम मिलती है।
परिवार के सभी सदस्य को कवर
इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही प्लान में पूरा परिवार कवर हो सकता है। पॉलिसी में मुख्य बीमित के साथ उनकी पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर तक शामिल किए जा सकते हैं। उम्र की सीमा भी तय है। पति-पत्नी के लिए 18 से 65 साल, माता-पिता और सास-ससुर के लिए 18 से 75 साल और बच्चों के लिए 91 दिन से 17 साल तक की उम्र वाले इस पॉलिसी का हिस्सा बन सकते हैं।
कैसे मिलता है लाभ
जीवन आरोग्य पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने पर रोजाना का कैश बेनिफिट मिलता है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये या 4,000 रुपये का दैनिक लाभ चुन सकते हैं। इसके आधार पर ही सर्जिकल कवर तय होता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ने 1,000 रुपये रोजाना का लाभ चुना है तो बड़े ऑपरेशन के लिए 1 लाख रुपये का कवर मिलेगा। इसी तरह 2,000 रुपये पर 2 लाख रुपये और आगे बढ़ता है।
इस पॉलिसी का दावा करना भी बेहद आसान है। अस्पताल में भर्ती होने पर कुल खर्च का 50 प्रतिशत तुरंत भुगतान कर दिया जाता है। इसके लिए सिर्फ बिल की फोटोकॉपी जमा करनी होती है। गंभीर दुर्घटना या बड़े ऑपरेशन की स्थिति में क्लेम तुरंत सेटल हो जाता है।
पॉलिसी की एक और बड़ी खासियत यह है कि हेल्थ कवर हर साल बढ़ता जाता है। साथ ही, अगर ग्राहक ने कोई दावा नहीं किया तो उन्हें नॉन-क्लेम बोनस भी मिलता है। यानी समय के साथ-साथ पॉलिसी और मजबूत होती जाती है।
प्रीमियम कितना देना होगा
प्रीमियम ग्राहक की उम्र, लिंग और चुने गए कवर पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर कोई 20 साल का पुरुष ग्राहक 1,000 रुपये का दैनिक लाभ चुनता है तो उसका सालाना प्रीमियम करीब 1,922 रुपये होगा। वहीं 30 साल पर 2,243 रुपये, 40 साल पर 2,800 रुपये और 50 साल पर 3,768 रुपये देना होगा। महिलाओं के लिए यह प्रीमियम थोड़ा कम है। 20 साल की महिला के लिए 1,393 रुपये से प्रीमियम शुरू होता है। बच्चों का प्रीमियम तो और भी कम है। 0 साल के बच्चे के लिए यह सिर्फ 792 रुपये सालाना है।
अतिरिक्त फायदे भी शामिल
इस पॉलिसी में कई और लाभ भी मिलते हैं। एंबुलेंस खर्च के लिए 1,000 रुपये तक का फायदा दिया जाता है। आईसीयू में भर्ती होने पर सामान्य अस्पताल खर्च से दोगुना लाभ मिलता है। उदाहरण के लिए अगर किसी ने 4,000 रुपये रोजाना का कवर लिया है तो आईसीयू में भर्ती होने पर यह राशि 8,000 रुपये प्रति दिन हो जाती है। यह सुविधा साल में अधिकतम पांच बार ली जा सकती है।
क्यों है खास
LIC जीवन आरोग्य पॉलिसी परिवार के हर सदस्य को एक साथ कवर करने का मौका देती है। अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, डे-केयर ट्रीटमेंट और अचानक होने वाली मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में यह पॉलिसी सीधा आर्थिक सहारा बन जाती है। अचानक आने वाले खर्चों से बचाव के लिए यह प्लान भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।